शाहरुख खान की ‘मीर फाउंडेशन’ ने पंजाब में बाढ़ प्रभावित 1,500 परिवारों तक पहुँचाई मदद, जरूरी रिलीफ किट्स बांटी जा रही 

फाउंडेशन स्थानीय एनजीओ के साथ मिलकर पंजाब बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद कर रहा 

शाहरुख खान की ‘मीर फाउंडेशन’ ने पंजाब में बाढ़ प्रभावित 1,500 परिवारों तक पहुँचाई मदद, जरूरी रिलीफ किट्स बांटी जा रही 
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की ‘मीर फाउंडेशन’ ने पंजाब में बाढ़ प्रभावित 1,500 परिवारों तक मदद पहुंचाई है।

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की ‘मीर फाउंडेशन’ ने पंजाब में बाढ़ प्रभावित 1,500 परिवारों तक मदद पहुंचाई है। ‘मीर फाउंडेशन’ स्थानीय एनजीओ के साथ मिलकर पंजाब बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद कर रहा है। इसके तहत जरूरी रिलीफ किट्स बांटी जा रही हैं, जिनमें दवाइयाँ, हाइजीन से जुड़ी चीजें, खाने-पीने का सामान, मच्छरदानी, तिरपाल की चादरें, फोल्डिंग बेड, कॉटन के गद्दे और दूसरे जरूरी सामान शामिल हैं।

यह पहल अमृतसर, पटियाला, फाजिल्का और फिरोजपुर जैसे जिलों के कुल 1,500 परिवारों तक पहुंचेगी। इसका मकसद है कि लोगों की तुरंत स्वास्थ्य, सुरक्षा संग आश्रय की जरूरतें पूरी की जा सकें, जिससे बाढ़ से प्रभावित परिवार सम्मान के साथ अपनी जिंदगी को दोबारा पटरी पर ला सकें।

 

Read More एलीट मिस राजस्थान : पोस्टर लॉन्च के साथ शुरू हुई ताज की तलाश, प्रदेशभर में होंगे विशेष ऑडिशन

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय