शंकर महादेवन, शान, सोनू निगम, जैकलीन फर्नांडीज और नील नितिन ने ‘है जुनून : म्यूजिकल नाइट’ में मचाया धमाल

40 धमाकेदार गानों पर परफॉर्म कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया

शंकर महादेवन, शान, सोनू निगम, जैकलीन फर्नांडीज और नील नितिन ने ‘है जुनून : म्यूजिकल नाइट’ में मचाया धमाल

‘है जुनून- ड्रीम. डेयर. डॉमिनेट : म्यूजिकल नाइट’ में शंकर महादेवन, शान, सोनू निगम और नितिन मुकेश जैसे प्रसिद्ध सितारों ने अपने जोशीले और भावनात्मक परफॉर्मेंस से स्टेज पर धमाल मचा दिया।

मुंबई। अभिषेक शर्मा निर्देशित और जियो क्रिएटिव लैब्स के बैनर तले निर्मित ‘है जुनून- ड्रीम. डेयर. डॉमिनेट : म्यूजिकल नाइट’ में शंकर महादेवन, शान, सोनू निगम और नितिन मुकेश जैसे प्रसिद्ध सितारों ने अपने जोशीले और भावनात्मक परफॉर्मेंस से स्टेज पर धमाल मचा दिया।

संगीत, नृत्य और युवा जोश की शानदार शाम ‘है जुनून - म्यूजिकल नाइट’, का आयोजन जियोहॉटस्टार, जियो क्रिएटिव लैब्स और सारेगामा के सहयोग से हुआ। यह आयोजन 16 मई को जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो रही यूथ सीरीज ‘है जुनून - ड्रीम. डेयर. डॉमिनेट’ के उत्साह का प्रतीक बना। इस आयोजन में संगीत जगत के दिग्गजों और शो के कलाकारों ने मिलकर दर्शकों को एक यादगार शाम का अनुभव कराया। शंकर महादेवन, शान, सोनू निगम और नितिन मुकेश जैसे प्रसिद्ध नामों ने अपने जोशीले और भावनात्मक परफॉर्मेंस से स्टेज पर धमाल मचा दिया।

शंकर महादेवन ने अपने प्रतिष्ठित गाने ‘ब्रीथलेस’ की प्रस्तुति अपने बेटों सिद्धार्थ और शिवम के साथ दी, जिसे दर्शकों ने बेहद सराहा। सोनू निगम ने ‘गले लगाना’ गाकर माहौल को संगीतमय बना दिया। वहीं नितिन मुकेश ने नील नितिन मुकेश ने साथ मिलकर ‘जीना यहाँ मरना यहाँ’ प्रस्तुत किया, जो मुकेश जी की 100 साल की संगीत विरासत को समर्पित थी। इस भावुक प्रस्तुति पर दर्शकों ने खड़े होकर तालियाँ बजाईं और परिवार की इस संगीतमय परंपरा को सलाम किया। शो के कलाकारों जैकलीन फर्नांडीज, नील नितिन मुकेश, बोमन ईरानी, सुमेध मुदगलकर, सिद्धार्थ निगम, प्रियांक शर्मा और अनुष्का सेन ने भी मंच की रौनक बढ़ा दी। उन्होंने दर्शकों को एंडरसन्स कॉलेज की उस ऊर्जावान और रंगीन दुनिया से रूबरू कराया, जहाँ संगीत और नृत्य आत्म-अभिव्यक्ति, गौरव और महत्वाकांक्षा का प्रतीक हैं। कलाकारों ने ‘वाइब है मुंबई’, ‘एक मैं और एक तू है’, ‘लेकर हम दीवाना दिल’, जैसे 40 धमाकेदार गानों पर परफॉर्म कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

 

Read More ‘मातृभूमि - मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया गाना ‘मेरा जी नहीं भरा’ हुआ रिलीज, जैन शॉ और अभिश्री सेन की केमिस्ट्री ने बढ़ाया आकर्षण

Read More संजय लीला भंसाली का बड़ा फैसला : ‘लव एंड वॉर’ के सेट पर मोबाइल फोन ले जाने पर लगी पाबंदी, जानें वजह

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संघर्ष से शौर्य तक : मां के बिना पले भीम-स्कंधी अब नाहरगढ़ टाइगर सफारी के सरताज संघर्ष से शौर्य तक : मां के बिना पले भीम-स्कंधी अब नाहरगढ़ टाइगर सफारी के सरताज
जिंदगी की सबसे कठिन शुरुआत के बाद अब जीत की दहाड़ गूंज रही है। जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में...
जल जीवन मिशन घोटाला : रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी
सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्करण
रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश