शहनाज गिल ने ‘इश्कनामा’ के गीत ‘नरक’ का स्पेशल कवर वर्जन किया जारी, दिखा भावनात्मक अंदाज

फिल्म में शहनाज गिल, जय रंधावा और सौरभ सचदेवा मुख्य भूमिकाओं में

शहनाज गिल ने ‘इश्कनामा’ के गीत ‘नरक’ का स्पेशल कवर वर्जन किया जारी, दिखा भावनात्मक अंदाज
अभिनेत्री और गायिका शहनाज गिल ने आगामी फिल्म ‘इश्कनामा’ के गीत ‘नरक’ का स्पेशल कवर वर्जन जारी किया। बी प्राक और ज्योतिका टांगरी के मूल गीत को शहनाज ने अपने अंदाज में पेश। फिल्म 1981-88 की भारत-पाक सीमा पृष्ठभूमि पर आधारित।

मुंबई। अभिनेत्री और गायिका शहनाज गिल ने अपनी आगामी फिल्म ‘इश्कनामाके चर्चित गीतनरकका स्पेशल कवर वर्जन पेश किया है। फिल्म की रिलीज से पहले जारी किए गए इस कवर वर्जन में शहनाज ने अपनी आवाज और अंदाज से गाने को एक नया भाव दिया है। मूल गीत को बी प्राक और ज्योतिका टांगरी ने आवाज दी है। जानी के लिखे और कंपोज किए गए गीत में फिल्म के मुख्य किरदार नसीमा और निम्मा के बीच दर्द, तड़प और अनकहे प्यार को दर्शाया गया है।

फिल्म में नसीमा की भूमिका निभा रहीं शहनाज ने कहा किनरकउनके पसंदीदा गानों में से एक है और इसका अपना वर्जन रिकॉर्ड करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि बी प्राक और ज्योतिका ने मूल गीत को बेहद खूबसूरती से पेश किया है और उन्होंने इसे अपने अंदाज में गाने की कोशिश की है।

शहनाज गिल इससे पहले भी पंजाबी और हिंदी संगीत के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं। इस कवर वर्जन के जरिए उन्होंने फिल्म के किरदार और कहानी से अपने भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाया है।

इश्कनामानिम्मा और नसीमा की असाधारण सच्ची कहानी से प्रेरित फिल्म है, जिसकी कहानी वर्ष 1981 से 1988 के बीच भारत-पाकिस्तान सीमा की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में शहनाज गिल, जय रंधावा और सौरभ सचदेवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। अरविंदर एस. खैरा के निर्देशन में बनी फिल्म 24 जुलाई 2026 को भारत, कनाडा और ब्रिटेन के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read More संगीत जगत में शोक की लहर: पार्श्वगायिका एस जानकी ने दुनिया को कहा अलविदा, पीएम मोदी ने जताया दुख

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

PKC-ERCP परियोजना : भरतपुर फीडर के लिए 8 गांवों में होगा भूमि अधिग्रहण PKC-ERCP परियोजना : भरतपुर फीडर के लिए 8 गांवों में होगा भूमि अधिग्रहण
पीकेसी-ईआरसीपी परियोजना के तहत ईसरदा से बंध बरेठा तक प्रस्तावित फीडर निर्माण के लिए सवाई माधोपुर के वजीरपुर क्षेत्र के...
महाराष्ट्र में नई स्कूल बस नीति लागू : अब हर बस में GPS-CCTV जरूरी, ड्राइवर का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य   
हाडौती के मंदिरों की विरासत संभालने वाला विभाग खुद बेहाल, भवन की स्थिति जर्जर
मैं चंबल गार्डन हूं... कभी कोटा का दिल था, आज टूटे सपनों का मंजर हूं मैं, क्या फिर लौटेंगे मेरे सुनहरे दिन?
अमेरिका ने ईरान में पुलों को बनाया निशाना : हमलें में 3 लोगों की मौत, कई लोग हताहत
अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके : सभी से पीछे नहीं हटने का अनुरोध, बोले- अभी और बड़ा होगा आंदोलन
शहनाज गिल ने ‘इश्कनामा’ के गीत ‘नरक’ का स्पेशल कवर वर्जन किया जारी, दिखा भावनात्मक अंदाज