‘ईथा’ के सेट पर चोटिल हुई श्रद्धा कपूर ने अपने फैंस के साथ शेयर किया उनका हेल्थ अपडेट, जानिए अभिनेत्री ने क्या कहा 

लक्ष्मण उटेकर ने नासिक शेड्यूल को तत्काल रोक दिया

‘ईथा’ के सेट पर चोटिल हुई श्रद्धा कपूर ने अपने फैंस के साथ शेयर किया उनका हेल्थ अपडेट, जानिए अभिनेत्री ने क्या कहा 

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को अपकमिंग फिल्म 'ईथा' की शूटिंग के दौरान पैर में फ्रैक्चर हो गया। 23 नवंबर को उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस को हेल्थ अपडेट दिया और कहा कि मसल्स खिंचाव है, लेकिन वे जल्द ठीक हो जाएंगी। चोट के बावजूद श्रद्धा ने शूटिंग जारी रखने के लिए क्लोज़-अप सीन फिल्माने का सुझाव दिया। फैंस उनकी शीघ्र रिकवरी की कामना कर रहे हैं।

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ की शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी। 23 नवंबर, 2025 को उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस से बातचीत करते हुए अपनी तबीयत का अपडेट दिया। अभिनेत्री ने कहा कि वे टर्मिनेटर की तरह घूम रही हैं, मसल्स में खिंचाव है, लेकिन थोड़े आराम के बाद पूरी तरह ठीक हो जाएंगी। उन्होंने अपने चोटिल पैर को भी फैंस को दिखाया, जिस पर प्लास्टर बंधा हुआ था।

श्रद्धा कपूर को यह चोट इस महीने की शुरुआत में नासिक के औंधेवाड़ी में फिल्म की शूटिंग के दौरान लगी। लावणी सीन के दौरान, तेज धुन और लय पर एनर्जेटिक डांस करते समय उन्होंने बैलेंस खो दिया और अपना पूरा वजन बाएं पैर पर डाल दिया, जिससे पैर में फ्रैक्चर हो गया। इस घटना के बाद निर्देशक लक्ष्मण उटेकर ने नासिक शेड्यूल को तत्काल रोक दिया। हालांकि, श्रद्धा ने शूटिंग के दिन बर्बाद न करने के लिए सुझाव दिया कि टीम उनके क्लोज़-अप सीन फिल्माए।

श्रद्धा आखिरी बार 2024 में आई फिल्म ‘स्त्री 2 : सरकटे का आतंक’ में दिखाई दी थीं। ‘ईथा’ में वह लावणी की दिग्गज कलाकार विथाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की भूमिका निभाती नजर आएंगी। श्रद्धा के फैंस उनकी शीघ्र रिकवरी की कामना कर रहे हैं।

 

Read More बीएमसी चुनाव के लिए बॉलीवुड स्टार्स ने दिखाई सक्रियता : अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और सुनील शेट्टी सहित अन्य सेलेब्स ने डाला वोट 

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन