सोनम कपूर ने किया दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान, इंस्टाग्राम पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस की बधाइयों की हुई बरसात    

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं

सोनम कपूर ने किया दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान, इंस्टाग्राम पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस की बधाइयों की हुई बरसात    

अभिनेत्री सोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए इंस्टाग्राम पर बेबी बंप वाली तस्वीरें साझा कीं, जिन पर बॉलीवुड सितारों ने बधाइयाँ दीं। परिणीति और प्रियंका चोपड़ा ने शुभकामनाएँ दीं, जबकि पति आनंद आहूजा ने मज़ाक में “डबल ट्रबल” लिखा। करीना कपूर, शनाया और भूमि ने भी प्यार जताया। सोनम और आनंद 2018 में शादी के बाद 2022 में बेटे वायु के माता-पिता बने थे।

मुंबई। अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। सोनम ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। गुलाबी रंग की फॉर्मल ड्रेस में दिखाई दे रहीं सोनम ने पोस्ट के कैप्शन में सिर्फ एक शब्द लिखा- ‘मां’।

सोनम की पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। परिणीति चोपड़ा ने लिखा- बधाई हो। प्रियंका चोपड़ा ने भी शुभकामनाएं भेजीं। सोनम के पति आनंद आहूजा ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया- डबल ट्रबल। करीना कपूर ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा- सोना और आनंद। वहीं, शनाया कपूर और भूमि पेडनेकर ने दिल वाले इमोजी के साथ प्यार जताया।

सोनम और आनंद आहूजा ने कई वर्षों की डेटिंग के बाद मई 2018 में शादी की थी। वर्ष 2022 में दोनों ने बेटे वायु का स्वागत किया। अब परिवार के दूसरे बच्चे के आने की खुशखबरी ने फैंस और करीबियों को उत्साहित कर दिया है।

 

Read More रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम ने दूसरी शादी की सालगिरह पर किया प्रेग्नेंसी का ऐलान, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर 

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज के मुख्य प्रबंधकों की बैठक आयोजित : आय और यात्रीभार पर चर्चा, राजस्व लीकेज रोकने के लिए भी विशेष प्रयास रोडवेज के मुख्य प्रबंधकों की बैठक आयोजित : आय और यात्रीभार पर चर्चा, राजस्व लीकेज रोकने के लिए भी विशेष प्रयास
राजस्थान रोडवेज की कार्यकारी प्रबंधक ज्योति चौहान ने शुक्रवार को रोडवेज मुख्यालय से वीसी से सभी मुख्य प्रबंधकों की बैठक...
इंटरनेशनल मार्केट की तेजी : सोना और चांदी फिर नई ऊंचाई पर, जानें क्या है भाव
बहू को बेटी मान किया कन्यादान, जोशी परिवार ने पेश की अनूठी मिसाल
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस : मुख्यमंत्री ने किया प्रतीकात्मक झण्डा ग्रहण, कहा- यह दिवस जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर
भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक पल, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के 30 साल पूरे होने पर शाहरुख खान और काजोल ने राज-सिमरन की कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण
इंडिगो के बिगड़े हालात तो सरकार ने उठाया ठोस कदम, डीजीसीए ने पायलट के संबंधी नियमों में किया बदलाव
प्रोफेशनल कांग्रेस राजस्थान की संरक्षक सदस्यों की सूची घोषित, नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं