पवन सिंह के समर्थन से चर्चा में आईं सोनम मलिक, 'राइज एंड फॉल 2' में करेंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई 

पवन सिंह के समर्थन से चर्चा में आईं सोनम मलिक, 'राइज एंड फॉल 2' में करेंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
अभिनेत्री सोनम मलिक जल्द ही रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के सीजन 2 में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में नजर आ सकती हैं।सोनम मलिक ने भोजपुरी के चर्चित गाने 'आरा के ओठलाली' में पवन सिंह  के साथ काम किया था। इस गाने के बाद दोनों के पेशेवर जुड़ाव को लेकर चर्चा हुई।

मुंबई। हरियाणा की युवा अभिनेत्री सोनम मलिक जल्द ही रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के सीजन 2 में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में नजर आ सकती हैं। भोजपुरी गायक-अभिनेता पवन सिंह के साथ काम करने और उनके समर्थन में बयान देने के बाद चर्चा में आईं सोनम अब भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री से आगे बढ़कर हिन्दी मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाने की तैयारी कर रही हैं।सोनम मलिक ने भोजपुरी के चर्चित गाने 'आरा के ओठलाली' में पवन सिंह  के साथ काम किया था। इस गाने के बाद दोनों के पेशेवर जुड़ाव को लेकर चर्चा हुई। पवन सिंह के समर्थन में खुलकर अपनी बात रखने के बाद भी सोनम सुर्खियों में आई थीं।

मनोरंजन जगत में ऐसी चर्चा है कि पवन सिंह  ने सोनम के करियर को आगे बढ़ाने में मदद करने की बात कही है। हालांकि, इस संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करने के बाद सोनम मलिक ने चौपाल ओरिजिनल के हरियाणवी प्रोजेक्ट 'डाक खाना' में भी अभिनय किया है। इस प्रोजेक्ट में उनके साथ एनडी कुंडू नजर आए थे। इसके अलावा वह आगामी हिन्दी फिल्म 'महक' को लेकर भी चर्चा में हैं।

सोनम की कथित वाइल्ड कार्ड एंट्री को उनके करियर के अगले पड़ाव के रूप में देखा जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रियलिटी शो में उनका व्यक्तित्व, रणनीति और खेल दर्शकों को कितना आकर्षित करता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

48 कैमरों की नजर, 16 वनकर्मियों का सर्च ऑपरेशन... फिर भी कहां गायब है झालाना का ‘राणा’? 48 कैमरों की नजर, 16 वनकर्मियों का सर्च ऑपरेशन... फिर भी कहां गायब है झालाना का ‘राणा’?
झालाना जंगल सफारी का चर्चित लेपर्ड राणा दो सप्ताह से अधिक समय से नजर नहीं आया। वन विभाग ने उसकी...
10 अक्टूबर को विश्व हॉस्पिस एवं पैलिएटिव केयर डे पर होगी शुरुआत, मरीज की इच्छा और गरिमा बनाए रखने में मिलेगी मदद
सड़क पर संग्राम के बाद राष्ट्रपति भवन पहुंचेगा विपक्ष! आज होगी इंडिया गठबंधन के नेताओं और राष्ट्रपति मुर्मु की बैठक, SIR समेत इन मुद्दों पर चर्चा संभव
फिजियोथैरेपी के विद्यार्थियों के लिए बड़ी सौगात, BPT की 100 और MPT की 20 सीटों को मिली मंजूरी
पर्चे पर 'अर्जेंट' : समय पर पहुंची महिला का नहीं लिया ब्लड सैंपल, सेंट्रल लैब में 3 बजने से पहले ही काम बंद कर जाने की तैयारी में बैठा रहा स्टाफ
10 अक्टूबर को राज्यभर में राष्ट्रीय लोक अदालत, 8.38 लाख प्रकरणों का होगा निस्तारण 
Voice of gen-z & alpha: सरकारी कुर्सी पर बैठकर गायब, जनता के भरोसे से खिलवाड़