सलमान खान स्टारर फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का गाना ‘मैं हूं’ हुआ रिलीज, फौजी परिवार की भावनाओं को कोमलता से पेश करता है गाना

चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी

सलमान खान स्टारर फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का गाना ‘मैं हूं’ हुआ रिलीज, फौजी परिवार की भावनाओं को कोमलता से पेश करता है गाना

फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नया वैलेंटाइन स्पेशल गाना ‘मैं हूँ’ रिलीज हो गया। श्रेया घोषाल और अयान लाल की आवाज में यह ट्रैक फौजी परिवार की भावनाओं, प्यार, जुदाई और बलिदान को मार्मिक ढंग से दर्शाता है। गाने को अयान लाल ने कंपोज किया।

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान स्टारर फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का गाना ‘मैं हूं’ रिलीज हो गया है। ‘मातृभूमि’ को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद, जिसने सभी प्लेटफॉम्र्स पर 50 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है, अब ‘सलमान खान फिल्म्स’ ने ‘बैटल ऑफ गलवान’ से सबसे ज्यादा इंतजार किया जाने वाला वैलेंटाइन स्पेशल रोमांटिक ट्रैक ‘मैं हूँ’ पेश किया है। सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पर फिल्माया गया यह पूरा गाना अब रिलीज हो चुका है और यह फिल्म की भावनाओं को खूबसूरती से समेटे हुए है।

सोशल मीडिया हैंडल पर गाना शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा- ‘मैं हूँ’ एक रिश्ते के भीतर के प्यार को बखूबी दर्शाता है, जिसमें परिवार के साथ बिताए हँसी-खुशी के पलों से लेकर अकेलेपन और खामोश इंतजार तक का सफर दिखाया गया है। यह गाना एक फौजी के परिवार की जिंदगी के उतार-चढ़ाव को बड़ी कोमलता से पेश करता है। घर पर बिताए खुशनुमा दिनों की गर्माहट और फिर ड्यूटी की पुकार पर होने वाली जुदाई का वो मीठा सा दर्द। यह इमोशनल बदलाव कहानी में इस तरह पिरोया गया है कि गाना दिल को छू लेने वाला और बेहद मार्मिक बन जाता है।

अयान लाल, जो इस फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर और कंपोजर भी हैं, उन्होंने एक ऐसी सुकून देने वाली धुन दी है, जो गाना खत्म होने के बाद भी ज़हन में बनी रहती है। श्रेया घोषाल और अयान लाल की आवाज ने इस ट्रैक की भावनाओं को और भी गहरा बना दिया है। वहीं, अयान लाल और शब्बीर अहमद के लिखे बोल बहुत ही सटीक और दिल को छू लेने वाले हैं, जो एक फौजी के पीछे खड़े उसके परिवार की कुर्बानियों और उनकी खामोश ताकत को बयां करते हैं।

‘बैटल ऑफ गलवान’ का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने किया है और अपूर्व लाखिया इसके डायरेक्टर हैं। यह फिल्म बहादुरी, बलिदान और जज्बे की एक सच्ची तस्वीर पेश करने का वादा करती है, जिसमें चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी।

Read More स्टार गोल्ड ने ‘धुरंधर’ के वल्र्ड टीवी प्रीमियर के लिए देशभर में चलाया एक बड़ा टीवी कैंपेन, ग्लिच एक्टिविटी से दर्शकों का खींचा ध्यान 

 

Read More ‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज : ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी फिल्म, जानें रिलीज डेट 

Read More ‘किंग’ की दुबई शूटिंग सुरक्षा कारणों से रद्द : मुंबई स्टूडियो में रेगिस्तान सेट पर शूट होंगे एक्शन सीक्वेंस, जानें रिलीज डेट 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग