‘टॉक्सिक : ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ से तारा सुतारिया का धांसू फर्स्ट लुक रिलीज, दिखा अभिनेत्री का बोल्ड ट्रांसफॉर्मेशन

फिल्म में रेबेका के रूप में नजर आएंगी

‘टॉक्सिक : ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ से तारा सुतारिया का धांसू फर्स्ट लुक रिलीज, दिखा अभिनेत्री का बोल्ड ट्रांसफॉर्मेशन

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक : ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में तारा सुतारिया का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया। वह रेबेका के रूप में अपनी ‘प्रिटी गर्ल’ छवि तोड़कर बोल्ड और उग्र अवतार में नजर आएंगी। फिल्म को कन्नड़ और इंग्लिश में शूट किया गया है और हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम समेत कई भाषाओं में डब किया जाएगा।

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक : ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ से तारा सुतारिया का लुक रिलीज हो गया है। कियारा आडवाणी की खूबसूरत लेकिन उदास नादिया, हुमा कुरैशी की रहस्यमयी और ग्लैमरस एलिजाबेथ और नयनतारा की खतरनाक गंगा के दमदार फस्र्ट लुक्स के बाद ‘टॉक्सिक : ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ से तारा सुतारिया का लुक रिलीज कर दिया गया है। वह इस फिल्म में रेबेका के रूप में नजर आएंगी।

तारा सुतारिया के लिए यह फिल्म पैन-इंडिया स्पेस में उनका पहला कदम है, जो उनके करियर का एक बोल्ड और नया चैप्टर साबित होने वाला है। रेबेका खूबसूरत भी है और एलिगेंट भी, लेकिन ताकत और बंदूकें उसके लिए ऐसे हैं, जैसे जन्मसिद्ध अधिकार। खुद को बचाए रखने की उसकी फितरत ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। फस्र्ट-लुक पोस्टर में रेबेका सुनहरी अव्यवस्था के बीच ट्रिगर फिंगर के साथ नजर आती हैं। बाहर से नाजुक और बिखरी हुई, लेकिन रौब ऐसा मानो दूसरी स्किन हो। अपनी सलीकेदार और चमकदार इमेज के लिए जानी जाने वाली तारा सुतारिया इस फिल्म में अपनी ‘प्रिटी गर्ल’ वाली छवि तोड़कर टॉक्सिक की कच्ची, उग्र और अनप्रेडिक्टेबल दुनिया में कदम रखती नजर आएंगी।

तारा सुतारिया को रेबेका के रूप में लेकर निर्देशक गीतू मोहनदास ने कहा- मुझे हमेशा से तारा को बचाकर रखने की एक सहज-सी चाह महसूस हुई है। शायद इसलिए क्योंकि वो एक गार्डेड सोल हैं या फिर इसलिए कि वो जिस आर्मर के साथ सहज हैं, वही उनकी पहचान है। मैंने जल्दी ही समझ लिया कि उन्हें समझने का सबसे अच्छा तरीका दबाव डालना नहीं, बल्कि उन्हें खुद होने की पूरी जगह देना है। इसी फैसले ने हमारे रिश्ते को शांत, बेहद प्रोफेशनल और पूरी तरह अलाइन्ड बनाया। वो बोलने से ज्यादा देखती थीं, कहने से ज्यादा सुनती थीं। कई बार मुझे लगा कि शायद मुझे उन्हें और गाइड करना चाहिए, लेकिन उनकी खामोशी में कुछ बहुत ताकतवर पक रहा था। जब उन्होंने आखिरकार परफॉर्म किया, तो जो सामने आया वो हैरान कर देने वाला था। यह उस अंदरूनी समझ से निकला था, जो वो पहले से अपने साथ लिए चल रही थीं। उन्होंने मुझे पूरी तरह चौंका दिया और बहुत खूबसूरत तरीके से। मुझे पूरा भरोसा है कि वो बाकी सभी को भी चौंकाएंगी।

यश और गीतू मोहनदास द्वारा लिखी और गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित ‘टॉक्सिक : ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ शूट किया गया है। इसके साथ ही फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम समेत कई भाषाओं में डब किया जाएगा।

Read More पॉप सिंगर रिहाना के घर के बाहर फायरिंग : कार से चलीं 10 गोलियां, सिंगर सुरक्षित, पुलिस ने संदिग्ध महिला को किया गिरफ्तार 

वेंकट के. नारायण और यश द्वारा केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च 2026 को रिलीज के लिए तैयार है।

Read More आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया ‘एक दिन’ का ट्रेलर : इमोशनल लव स्टोरी की दिखी झलक, जानें रिलीज डेट 

 

Read More अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जियोस्टार का खास प्लान, 50 महिला-प्रधान फिल्मों के साथ ‘मां’ का होगा वल्र्ड टीवी प्रीमियर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं