‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज : सुपरहिट डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की 14 साल बाद वापसी, फैंस एक्साइटेड

फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई

‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज : सुपरहिट डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की 14 साल बाद वापसी, फैंस एक्साइटेड

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज। 14 साल बाद यह जोड़ी फिर साथ। फिल्म में Paresh Rawal, Rajpal Yadav और Tabu भी नजर आएंगे। हॉरर-कॉमेडी से भरपूर फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ बॉलीवुड की सुपरहिट डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी, प्रियदर्शन और अक्षय कुमार, पूरे 14 साल के लंबे गैप के बाद वापस आ रही है। सालों से इस जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को ऐसी यादगार और बेहतरीन कॉमेडी फिल्में दी हैं, जिन्हें लोग आज भी बड़े चाव से देखते हैं। इसी विरासत की वजह से, यह फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।

बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा पेश की गई ‘भूत बंगला’ ने उन फैंस के बीच पहले ही यादों का सैलाब ला दिया है, जो इस जोड़ी की कल्ट फिल्में देखकर बड़े हुए हैं। यह फिल्म बॉलीवुड के उस सुनहरे कॉमेडी दौर के जादू को फिर से जगाने का वादा करती है, जिसमें आज के दर्शकों के लिए एक नया और मॉडर्न ट्विस्ट भी होगा।

फिल्म के डरावने पोस्टर ने फैंस को पहले ही एक्साइटेड कर दिया था और अब मेकर्स ने ‘भूत बंगला’ का बहुप्रतीक्षित टीजर भी रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही एक कास्ट पोस्टर भी सामने आया है, जो इसकी डरावनी पर मजेदार दुनिया की पहली झलक दिखाता है। कॉमेडी, हंसी और जबरदस्त पंचलाइन्स से भरपूर यह टीजर फिल्म की अनोखी हॉरर-कॉमेडी दुनिया का माहौल सेट कर देता है। हालाँकि, टीजर ने फिलहाल हॉरर एलिमेंट्स को थोड़ा छुपा कर रखा है, लेकिन इसने आने वाले डरावने ड्रामे को लेकर उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है, जो हंसी-मजाक के साथ एक स्पोक्टैकुलर एंटरटेनर होने का वादा करता है।

एक और खास बात जो ध्यान खींचती है, वो है परेश रावल, असरानी और राजपाल यादव जैसे दिग्गज एक्टर्स की मौजूदगी। यह कलाकार तुरंत उन पुरानी यादों वाली चमक को वापस ले आते हैं, जो दर्शक अक्सर क्लासिक कॉमेडी फिल्मों से जोड़कर देखते हैं। टीजर में उनकी छोटी सी झलक ही उन यादगार किरदारों की याद दिला देती है, जो उन्होंने पहले निभाए हैं और इससे फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

Read More अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जियोस्टार का खास प्लान, 50 महिला-प्रधान फिल्मों के साथ ‘मां’ का होगा वल्र्ड टीवी प्रीमियर

टीजर में डरावनेपन की जो छोटी सी झलक दिखती है, वो ट्रेलर आने पर हॉरर एलिमेंट्स को और ज्यादा देखने की इच्छा जगा देती है। जानदार संगीत, दिलचस्प विजुअल्स, मजेदार पंचलाइन्स और अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की फिल्मों के सिग्नेचर कॉमिक फ्लेवर के साथ, ‘भूत बंगला’ पुरानी यादों और नए मनोरंजन के एक बेहतरीन मिक्स का वादा करती है। अगर टीजर को पैमाना माना जाए, तो हॉरर से भरपूर कॉमेडी का वो सुनहरा दौर शायद बड़े पर्दे पर शानदार वापसी कर रहा है।

Read More ‘धुरंधर : द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज : तेज रफ्तार एक्शन और थ्रिलर कहानी की दिखी झलक, रणवीर सिंह दो अवतारों में आएंगे नजर 

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के एक डिवीजन, बालाजी मोशन पिक्चर्स ने केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर ‘भूत बंगला’ पेश की है, जिसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव लीड रोल में हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है और इसे अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Read More धुरंधर की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल की नई फिल्म का ऐलान, परिवार और मूल्यों पर आधारित दमदार कहानी

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

‘वसुधा’ कला शिविर में महिला पेंटिंग कलाकारों की सृजनात्मक उड़ान, कला प्रेमियों के लिए बना आकर्षण का केंद्र  ‘वसुधा’ कला शिविर में महिला पेंटिंग कलाकारों की सृजनात्मक उड़ान, कला प्रेमियों के लिए बना आकर्षण का केंद्र 
जवाहर कला केंद्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “वसुधा - महिला कलाकार शिविर” का आयोजन। 8 से 13 मार्च तक...
"जमीन पर बैठकर बजाई थाली, चूल्हे पर बनाया खाना" : रसोई गैस सिलेंडर की कमी को लेकर विपक्षी दलों का संसद भवन में विरोध प्रदर्शन
सड़क प्रोजेक्ट्स में देरी पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी नाराज, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
भारत ने यूएनएचआरसी में दोहराया आतंकवाद मानवाधिकारों के लिए सबसे गंभीर खतरा, एकीकृत वैश्विक प्रतिक्रिया की आवश्यकता पर दिया जोर
पेंटागन की रिपोर्ट में खुलासा : ईरान पर हमले में अमेरिका ने 6 दिन में फूंक डाले 11.3 अरब डॉलर, विशेषज्ञों का कहना- अमेरिकी बजट और घरेलू राजनीति के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है युद्ध का खर्च
हवाई में फिर फटा ज्वालामुखी : आसमान में एक हजार फीट तक उठे लावा के फव्वारे, कांच जैसे टुकड़े गिरे
जयपुर में कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का-बार : पुलिस की रेड में मैनेजर समेत 7 युवक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला