फिल्म इक्का का टीजर रिलीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने किया टीजर सोशल मीडिया पर शेयर

अक्षय खन्ना इस फिल्म में नेगेटिव रोल में नजर आ रहे

फिल्म इक्का का टीजर रिलीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने किया टीजर सोशल मीडिया पर शेयर

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अक्षय खन्ना की आने वाली फिल्म इक्का का टीजर रिलीज हो गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने फिल्म इक्का का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, कानून या खून का रिश्ता, किसके हाथ में है इस खेल का इक्का?

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अक्षय खन्ना की आने वाली फिल्म इक्का का टीजर रिलीज हो गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने फिल्म इक्का का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, कानून या खून का रिश्ता, किसके हाथ में है इस खेल का इक्का? देखिए 'इक्का', जल्द आ रही है, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर। टीजर में सनी देओल एक दमदार वकील के किरदार में नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर अक्षय खन्ना इस फिल्म में नेगेटिव रोल में नजर आ रहे हैं। सनी ने इस टीजर में सिर्फ एक डायलॉग शट अप बोला है।

टीजर में अक्षय खन्ना की झलक भी देखने को मिली है। उनका अंदाज भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। सनी देओल के साथ उनका तीखा आमना-सामना दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। अक्षय खन्ना का भी एक डायलॉग है। उन्होंने सिर्फ टिक टिक बूम बोला है। फिल्म इक्का कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें कानून, रिश्ते और नैतिक दुविधाओं की टक्कर देखने को मिलेगी। फिल्म इक्का में सनी देओल और अक्षय खन्ना के अलावा दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम और संजीदा शेख की झलक भी देखने को मिल रही है। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा निर्देशित इस फिल्म  की रिलीज डेट का अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान