फिल्म ‘एक था टाइगर’ सिनेमाघरों में फिर से होगी रिलीज, सलमान खान टाइगर बनकर एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर करेंगे राज 

‘एक था टाइगर’ 2012 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी

फिल्म ‘एक था टाइगर’ सिनेमाघरों में फिर से होगी रिलीज, सलमान खान टाइगर बनकर एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर करेंगे राज 
बॉलीवुड स्टार सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘एक था टाइगर’ सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘एक था टाइगर’ सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। सलमान खान सिर्फ लाखों दिलों पर राज ही नहीं करते, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी धूम मचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं, जिसमें 2012 में प्रदर्शित ‘एक था टाइगर’ का नाम शामिल है। इस फिल्म ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया था और यही वजह है कि यह ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई। ऐसे में अब आ रहे बड़े अपडेट में यह बताया गया है कि फिल्म बड़े पर्दे पर ग्रैंड री-रिलीज के लिए तैयार है।

‘एक था टाइगर’ की री-रिलीज के साथ सलमान खान फिर से टाइगर बनकर दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार हैं। यह सिर्फ सलमान के फैंस के लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी के लिए भी खास मौका है, जिन्होंने इस जबरदस्त फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देखा है। अब वे बड़े पर्दे पर फिर से टाइगर की एक्शन, थ्रिल और जादू का अनुभव कर सकते हैं।

‘एक था टाइगर’ 2012 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी। यह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली फिल्म थी, जिसने भारत को उसका सबसे करिश्माई जासूस टाइगर (सलमान खान) से मिलवाया और इस यूनिवर्स की नींव रखी। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था और इसमें कैटरीना कैफ के अलावा रणवीर शौरी, रोशन सेठ और गिरीश कर्नाड की अहम किरदार भूमिकाएं हैं।

इसके अलावा, सलमान खान की आने वाली फिल्मों की लाइनअप पूरी तरह से हाई-ऑक्टेन कमर्शियल एंटरटेनर्स से भरी हुई है। उनकी आने वाली और सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्म वॉर ड्रामा ‘बैटल ऑफ गलवान’ पहले ही इंटरनेट पर अपने फस्र्ट लुक की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई है। दूसरी तरफ, कबीर खान के साथ उनकी री-यूनियन, खासकर ‘बजरंगी भाईजान 2’ जैसी फिल्म के साथ, फिर से उसी इमोशनल स्टोरीटेलिंग की ओर ले जा सकती है, जिसने उनके पिछले काम को इतना खास बनाया था।

Read More वो भी एक दौर था : टिकट विंडो पर लम्बी कतारें, हाउसफुल का बोर्ड और टिकट पाने की जुगत

 

Read More पुलकित सम्राट ने पूरी की नई फिल्म की शूटिंग : एक गाने की शूटिंग बाकी, फैंस में उत्साह

Read More ‘अल्फा’ में रोमांच और मनोरंजन का वादा : बॉबी देओल ने कहा- फिल्म दर्शकों को बांधे रखेगी, कलाकारों की मेहनत ने शूटिंग बनाई यादगार

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का : कोटा वनमंडल के तत्कालीन  डीएफओ को चार्जशीट जारी,राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद जारी हुई चार्जशीट असर खबर का : कोटा वनमंडल के तत्कालीन डीएफओ को चार्जशीट जारी,राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद जारी हुई चार्जशीट
लखावा-8 प्लांटेशन में प्लोटिंग कटवाने और फर्जीवाड़ा कर प्लांटेशन फेल होने का माना दोषी।
विपक्षी एकता का महामंथन : इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, सोनिया-खरगे-ममता समेत कई शीर्ष नेता शामिल
मोदी सरकार के 12 साल, मुख्यमंत्री बोले- सेवा, सुशासन और विकास का ऐतिहासिक दौर
औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप : 8 लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल, तटीय इलाकों में सुनामी की दहशत
राज्यसभा चुनाव : नामांकन से पहले भाजपा कार्यालय पहुंचे सतीश पूनिया और अलका गुर्जर, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
केरल में शिगेला का प्रकोप : कोझिकोड में बच्ची की मौत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, निरीक्षण तेज