फिल्म लाहौर 1947 इसी साल होगी रिलीज : हाल के समय की सबसे बहुप्रतीक्षित परियोजनाओं में से एक, सनी देओल ने कहा-  दर्शक कर रहे बेसब्री से इंतजार 

एक शानदार सिनेमाई अनुभव बनाने का वादा करती है

फिल्म लाहौर 1947 इसी साल होगी रिलीज : हाल के समय की सबसे बहुप्रतीक्षित परियोजनाओं में से एक, सनी देओल ने कहा-  दर्शक कर रहे बेसब्री से इंतजार 

दर्शक इस फिल्म से जुड़ी हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि सनी देओल एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं।

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 इसी साल रिलीज होगी। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही फिल्म लाहौर 1947 हाल के समय की सबसे बहुप्रतीक्षित परियोजनाओं में से एक है। इस फिल्म में तीन दिग्गज सनी देओल, राजकुमार संतोषी और आमिर खान पहली बार साथ काम कर रहे हैं। दर्शक इस फिल्म से जुड़ी हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि सनी देओल एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं।

लाहौर 1947 के साथ, सनी देओल अपनी बड़ी फिल्मों की लिस्ट में एक और नाम जोड़ रहे हैं। अपनी आगामी फिल्म जाट के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सनी देओल ने कहा कि मैं बड़े प्रोजेक्ट्स करना चाहता था और अब वो हो रहा है। लाहौर 1947 इसी साल आ रही है। सनी की इस बात से साफ झलकता है कि वह इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस फिल्म को लेकर उनकी ये एनर्जी इसे एक शानदार सिनेमाई अनुभव बनाने का वादा करती है।

आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत बन रही लाहौर 1947 आमिर खान के विजन और अनुभव को पर्दे पर उतारेगी। इस फिल्म का निर्देशन  राजकुमार संतोषी कर रहे हैं, जो अपनी शानदार कहानी कहने की शैली के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। दोनों की जोड़ी इस ऐतिहासिक कहानी को पर्दे पर जीवंत करने के लिए तैयार है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, जो न सिर्फ एक दमदार विषय को उठाती है, बल्कि सिनेमा में नए आयाम भी जोडऩे का वादा करती है।

 

Read More पुलकित सम्राट ने फिल्म ‘राहु केतु’ में अपने किरदार केतु की तैयारी से जुड़े कुछ खास बीटीएस किए साझा, फैंस में बढ़ा उत्साह 

Tags: film

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर