फिल्म 'पिंटू की पप्पी' का ट्रेलर रिलीज के बाद से चर्चा में, निर्माताओं ने की रिलीज डेट को लेकर बड़ी घोषणा

फिल्म में तीन होनहार नवागंतुकों का परिचय

फिल्म 'पिंटू की पप्पी' का ट्रेलर रिलीज के बाद से चर्चा में, निर्माताओं ने की रिलीज डेट को लेकर बड़ी घोषणा
शिव हरे निर्देशित और लिखित फिल्म पिंटू की पप्पी हास्य, नाटक और दिल को छू लेने वाले क्षणों का एक आदर्श मिश्रण होने का वादा करती है।

मुंबई। मैत्री मूवी मेकर्स प्रस्तुत रोम-कॉम फिल्म पिंटू की पप्पी, 21 मार्च 2025 को रिलीज होगी। विधि आचार्य के वी2एस प्रोडक्शन के निर्माण से बनी, मैत्री मूवी मेकर्स की फिल्म पिंटू की पप्पी का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में है। फिल्म में तीन होनहार नवागंतुकों का परिचय दिया गया है: सुशांत, जान्या जोशी और विधि, जिन्होंने ट्रेलर में अपने प्रदर्शन के लिए दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है।

निर्माताओं ने अब पिंटू की पप्पी की रिलीज डेट को लेकर बड़ी घोषणा की है, और बताया है की फिल्म अब 21 मार्च 2025 को सिल्वर स्क्रीन पर आएगी। यह फिल्म शुरू में 21 फरवरी 2025 को रिलीज होने वाली थी। शिव हरे निर्देशित और लिखित फिल्म पिंटू की पप्पी हास्य, नाटक और दिल को छू लेने वाले क्षणों का एक आदर्श मिश्रण होने का वादा करती है। फिल्म पिंटू की पप्पी में विजय राज, मुरली शर्मा, सुनील पाल, अली असगर, पूजा बनर्जी, अदिति सांवाल, रिया एस सोनी, उर्वशी चौहान, प्युमोरी मेहता दास, मुक्तेश्वर ओझा और गणेश आचार्य जैसे कई सितारे हैं। 

 

Read More जयपुर के ‘राज मंदिर’ में फ्री दिखाई जाएंगी 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में

Read More इमोशनल ड्रामा फिल्म में सैयामी खेर निभाएंगी फोटोग्राफर का किरदार : फर्स्ट लुक जारी, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मां का देह शोषण और नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के अभियुक्त को आजीवन कारावास मां का देह शोषण और नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के अभियुक्त को आजीवन कारावास
पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत ने मां का चार साल तक देह शोषण और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने...
सिद्दारमैया ने जाते-जाते शिवकुमार, राहुल के लिए खड़ी की मुश्किलें, पढ़ें क्या है पूरा मामला ?
यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोड़ी रेलसेवाओं में बढाए अतिरिक्त कोच
मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई : हेड कांस्टेबल बर्खास्त, गिरफ्तारी वारंट जारी 
अमेरिका-ईरान समझौता पत्र पर सहमत: दोनों ओर से मंजूरी अभी बाकी, मौजूदा युद्धविराम 60 दिन बढ़ेगा
सीयूईटी(यूजी) 2026: तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा में देरी, NTA ने जारी किया दोपहर सत्र के लिए संशोधित कार्यक्रम
हिन्दी पत्रकारिता ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में निभाई अहम भूमिका : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा