‘सितारे जमीन पर’ का पहला गाना ‘गुड फॉर नथिंग’ रिलीज, आमिर खान कोच के रोल में अपनी बास्केटबॉल टीम को ट्रेनिंग देते आ रहे नजर 

आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे

‘सितारे जमीन पर’ का पहला गाना ‘गुड फॉर नथिंग’ रिलीज, आमिर खान कोच के रोल में अपनी बास्केटबॉल टीम को ट्रेनिंग देते आ रहे नजर 

बॉलीवुड स्टार और फिल्मकार आमिर खान की आने वाली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का पहला गाना ‘गुड फॉर नथिंग’ रिलीज हो गया है। ‘

मुंबई। बॉलीवुड स्टार और फिल्मकार आमिर खान की आने वाली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का पहला गाना ‘गुड फॉर नथिंग’ रिलीज हो गया है। ‘सितारे जमीन पर’ वर्ष 2007 की सुपरहिट फिल्म ‘तारे जमीन पर’ की स्पिरिचुअल सीक्वल है। ‘गुड फॉर नथिंग’ गाने में आमिर खान कोच गुलशन के रोल में अपनी बास्केटबॉल टीम को ट्रेनिंग देते नजर आते हैं। ‘गुड फॉर नथिंग’ गाने को शंकर महादेवन और अमिताभ भट्टाचार्य ने अपने मजेदार और जोशीले अंदाज में गाया है। गाने में नील मुखर्जी ने गिटार पर और शेल्डन डी सिल्वा ने बास पर कमाल का साथ दिया है, जो इसकी एनर्जी को और भी बढ़ाता है।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है। आर. एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Read More ऑस्कर 2026 : फिल्म ‘सिनर्स’ में दमदार अभिनय के लिए बी. जॉर्डन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, जेसी बकले ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब

Read More टटीरी गीत विवाद : बादशाह की गिरफ्तारी के निर्देश, महिला आयोग ने कहा- पासपोर्ट भी जब्त करो

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत