सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के दमदार एक्शन सीन ट्रेलर से रहेंगे दूर, सिनेमाघरों में मिलेगा दर्शकों को सरप्राइज

दर्शकों को ट्रेलर का इंतजार

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के दमदार एक्शन सीन ट्रेलर से रहेंगे दूर, सिनेमाघरों में मिलेगा दर्शकों को सरप्राइज
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर निर्माताओं ने खास प्रचार रणनीति तैयार की है। शुरुआती झलकियों में फिल्म की दुनिया की झलक दिखाई गई है, जबकि अब दर्शकों को इसके ट्रेलर का इंतजार है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर निर्माताओं ने खास प्रचार रणनीति तैयार की है। फिल्म के कई बड़े एक्शन द्दश्यों को प्रचार अभियान और ट्रेलर में शामिल नहीं करने का फैसला लिया गया है, जिससे दर्शकों को सिनेमाघरों में कुछ अप्रत्याशित देखने को मिले। फिल्म का पहला टीजर और पोस्टर जारी होने के बाद से ही दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता बनी हुई है। शुरुआती झलकियों में फिल्म की दुनिया की झलक दिखाई गई है, जबकि अब दर्शकों को इसके ट्रेलर का इंतजार है।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, सलमान खान और निर्माताओं ने जानबूझकर फिल्म के कुछ सबसे प्रभावशाली ²श्यों को प्रचार सामग्री से दूर रखने का निर्णय लिया है। इनमें खास तौर पर हाई-ऑक्टेन एक्शन और हाथों से मुकाबले वाले ²श्य शामिल हैं। सूत्र का दावा है कि फिल्म में कई दमदार और रोमांचक एक्शन द्दश्यों हैं, जिन्हें बड़े पर्दे पर पहली बार देखने का अनुभव दर्शकों के लिए खास होगा। सूत्र ने बताया कि निर्माताओं की कोशिश है कि दर्शक फिल्म के इन द्दश्यों का पूरा रोमांच सिनेमाघरों में महसूस करें। इसी वजह से ट्रेलर और प्रचार अभियान में कहानी के अहम हिस्सों तथा बड़े एक्शन ²श्यों का खुलासा नहीं किया जाएगा। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी।

 

Read More यश राज फिल्म्स की पहली हॉरर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे वरुण धवन, जानें रिलीज डेट 

Read More 'दुनिया कुछ भी कहे, अपने सपनों पर विश्वास रखें': कार्तिक आर्यन ने ‘आई प्ले रॉकी’ के प्रीमियर पर दिया प्रेरणादायक संदेश

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन का फॉर्मूला तय, खरगे के घर बड़ी बैठक यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन का फॉर्मूला तय, खरगे के घर बड़ी बैठक
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों, चुनावी रणनीति और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन व सीट बंटवारे के फार्मूले पर...
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नए आयुर्वेद विद्यार्थियों ने ली चिकित्सा सेवा की शपथ
"दोस्ती का खूनी अंत" रंग-रूप पर ताने और बहन को लेकर शक, बचपन के दोस्त ने कर दी हत्या
काबुली चना 200 से 300 रुपये तक महंगा, चौला मोगर में 100 से 200 रुपये की बढ़ोतरी, अन्य दाल-अनाज के भाव स्थिर
कर्नाटक धर्मांतरण विरोधी कानून: विहिप ने कांग्रेस को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी, सीएम को सौंपा ज्ञापन
कुकरखेड़ा मंडी में रोज पांच हजार बोरी की आवक, क्वालिटी के अनुसार 6500 से 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल भाव
बैंकिंग और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी से बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद