‘श्रीदेवी सिर्फ एक ही हैं’ : ‘तुम्हारी सुलु’ के 9 साल पूरे होने पर विद्या बालन का पुराना बयान फिर चर्चा में

जिंदगी को खुलकर जीने के अंदाज को भी दर्शाता

‘श्रीदेवी सिर्फ एक ही हैं’ : ‘तुम्हारी सुलु’ के 9 साल पूरे होने पर विद्या बालन का पुराना बयान फिर चर्चा में
बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन की फिल्म 'तुम्हारी सुलु’ के नौ साल पूरे होने पर फिल्म का एक खास द्दश्य फिर चर्चा में आ गया है। फिल्म में विद्या बालन ने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म 'मिस्टर इंडिया’के लोकप्रिय गीत 'हवा हवाई’ को अपने अंदाज में प्रस्तुत किया था।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन की फिल्म 'तुम्हारी सुलु’ के नौ साल पूरे होने पर फिल्म का एक खास द्दश्य फिर चर्चा में आ गया है। फिल्म में विद्या बालन ने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म 'मिस्टर इंडिया’के लोकप्रिय गीत 'हवा हवाई’ को अपने अंदाज में प्रस्तुत किया था। इस द्दश्य के जरिए उन्होंने श्रीदेवी के प्रति अपनी प्रशंसा और सम्मान जाहिर किया था।17 नवंबर 2017 को रिलीज हुई 'तुम्हारी सुलु’ में विद्या बालन ने सुलोचना यानी सुलु का किरदार निभाया था। फिल्म में 'हवा हवाई’का सीक्वेंस पुरानी यादों को ताजा करने के साथ सुलु के उत्साह, आत्मविश्वास और जिंदगी को खुलकर जीने के अंदाज को भी दर्शाता है।

फिल्म के प्रचार के दौरान इस गाने को लेकर विद्या बालन ने कहा था, हम इस गाने को वैसे दोबारा नहीं बना रहे हैं, जैसा यह 'मिस्टर इंडिया’ में था। हम बस इसके साथ मस्ती करने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि श्रीदेवी सिर्फ एक ही हैं। मैं उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। उनके जैसा कोई नहीं है।Þ विद्या के इस बयान से स्पष्ट था कि उनका उद्देश्य श्रीदेवी के यादगार अभिनय की नकल करना नहीं, बल्कि उनके प्रतिष्ठित गीत को अपने अंदाज में श्रद्धांजलि देना था। उन्होंने इस ²श्य में अपनी सहजता और खास अभिनय शैली के जरिए मूल गीत की लोकप्रियता और भावना को बरकरार रखा।

'तुम्हारी सुलु’ में यह द्दश्य फिल्म की कहानी के साथ खूबसूरती से जुड़ता है। फिल्म में एक सामान्य घरेलू महिला के रेडियो जॉकी बनने के सपने और उसके आत्मविश्वास से भरे सफर को दिखाया गया है। 'हवा हवाई’ का यह सीक्वेंस भी जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियों का उत्सव मनाने और बिना किसी झिझक के खुद को अभिव्यक्त करने का संदेश देता है। फिल्म के नौ साल पूरे होने पर विद्या बालन के श्रीदेवी के प्रति कहे गए सम्मान भरे शब्द एक बार फिर याद किए जा रहे हैं। दो पीढिय़ों की अभिनेत्रियों के बीच प्रशंसा और सम्मान का यह भाव इस सिनेमाई पल को और खास बनाता है।

 

Read More अमिताभ-अभिषेक को गैंगस्टर गोल्डी की धमकी: हमारे 200 लड़के तैयार, बुलेटप्रूफ शीशे भी नहीं बचा पाएंगे

Read More ‘टीन तिगड़ा’ का ट्रेलर रिलीज : प्यार, सपनों और जिम्मेदारियों की कहानी लेकर 20 नवंबर को जी5 पर स्ट्रीमिंग

Read More यश राज फिल्म्स की पहली हॉरर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे वरुण धवन, जानें रिलीज डेट 

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं' माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं'
माता-पिता के रिश्ते से जुड़े बयान पर उपजे विवाद के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और...
अजमेर में कैबिनों की आड़ में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश, 10 जुआरी गिरफ्तार
समावेशी शिक्षा का 30 मिनट का मॉड्यूल स्कूल स्टाफ को दिखाना अनिवार्य, 3 दिसंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया 
एआई और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कर्नाटक लगाएगा बड़ी छलांग, 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश
केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ, मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुने गए
कुशालपुरा गांव को मिली पहली किन्नर सरपंच, मनीषा बाई ने 301 मतों से दर्ज की शानदार जीत
ईरान से जंग पर नया संदेश, वेंस बोले- नहीं बनने देंगे अनंत युद्ध