'पुष्पा इम्पॉसिबल' में सामने आया टाइगर की माँ का सच, रिश्तों में आएगा बड़ा बदलाव
प्रसारण हर सोमवार से शनिवार रात 9.30 बजे सोनी सब पर किया जाता है
मुंबई। सोनी सब के धारावाहिक 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में भावनात्मक मोड़ आने वाला है। टाइगर (मुकुल हरीश) को यह सच्चाई पता चल गई है कि पुष्पा (करुणा पांडे) उसकी माँ है। इस खुलासे के बाद वह अपने अतीत और पुष्पा के साथ अपने रिश्ते को नए नजरिए से देखने लगता है। साथ ही, उसके मन में यह सवाल भी उठता है कि आखिर उससे यह सच्चाई इतने समय तक क्यों छिपाई गई।
आगामी एपिसोड में पुष्पा का दूसरा बेटा चिराग (नितिन बाबू) भी इस सच्चाई के करीब पहुंचता है। डीएनए टेस्ट की जांच के दौरान उसके हाथ वह रिपोर्ट लग जाती है, जिससे टाइगर और पुष्पा के रिश्ते का सच सामने आ सकता है। हालांकि, रिपोर्ट की जानकारी मिलने से पहले ही पुष्पा उसे हासिल कर लेती है और राज को छिपाए रखने के लिए रिपोर्ट जला देती है।
इस खुलासे के बाद टाइगर और पुष्पा के रिश्ते में नई जटिलताएं पैदा होने वाली हैं। वहीं, चिराग के सच के करीब पहुंचने से पुष्पा की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।टाइगर की भूमिका निभा रहे मुकुल हरीश ने कहा, पुष्पा उसकी माँ है, यह सच टाइगर की जिंदगी में बहुत कुछ बदलने वाला है। यह उसके मन में कई भावनाएं और सवाल लेकर आएगा, खासकर इस बात को लेकर कि उससे यह सच्चाई इतने समय तक क्यों छिपाई गई। वह पुष्पा के साथ अपने रिश्ते को भी एक नए नजरिए से देखना शुरू करेगा। टाइगर और पुष्पा के लिए चीजें अब और भी जटिल होने वाली हैं। 'पुष्पा इम्पॉसिबल' का प्रसारण हर सोमवार से शनिवार रात 9.30 बजे सोनी सब पर किया जाता है।

Comment List