‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर ने मचाई धूम, रानी मुखर्जी ने कहा- फिल्म पूरी पुलिस फोर्स को समर्पित है 

फिल्म 30 जनवरी 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही 

‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर ने मचाई धूम, रानी मुखर्जी ने कहा- फिल्म पूरी पुलिस फोर्स को समर्पित है 

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने अपनी फिल्म 'मर्दानी 3' को पुलिस फोर्स, खासतौर पर महिला अधिकारियों को समर्पित किया। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। रानी ने कहा कि यह फिल्म सेवा, साहस और ईमानदारी का प्रतीक है। 'मर्दानी 3' 30 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘मर्दानी 3’ पूरी पुलिस फोर्स को समर्पित है, खासकर उन महिला अधिकारियों को, जो ताकत, करुणा और अडिग ईमानदारी के साथ नेतृत्व करती हैं।

यश राज फिल्म्स ने कुछ दिन पहले फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज किया। हर ओर से ट्रेलर को सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। खासतौर पर रानी मुखर्जी के लिए, जो एक बार फिर अपने बेहद लोकप्रिय किरदार शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापसी कर रही हैं। एक निडर और साहसी पुलिस अधिकारी, जो समय के खिलाफ दौड़ में 93 लापता लड़कियों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देती है।

रानी मुखर्जी ने कहा- शिवानी शिवाजी रॉय ऐसा किरदार नहीं है, जिसे मैं कैमरा कट होते ही भूल जाऊं। मैं उसे अपने साथ लेकर चलती हूं, क्योंकि उसके जरिए मैंने समझा है कि सेवा का असली अर्थ क्या होता है। मैंने यह भी देखा है कि साहस कितना अकेला हो सकता है। मुझे हमारे देश की पुलिस फोर्स के लिए गहरा सम्मान है, जो हर दिन बिना किसी शिकायत के, बिना किसी तमगे की अपेक्षा किए, चुपचाप देश की सेवा करती है और हमारी रक्षा करती है। मर्दानी फ्रेंचाइजी उनके लिए मेरा सलाम है और मुझे गर्व और खुशी होती है यह देखकर कि मेरे देश के लोग पुलिस फोर्स को इतना प्यार दे रहे हैं।

अभिनेत्री ने कहा- फिल्म ‘मर्दानी 3’, मेरे पुलिस फोर्स के सभी भाई-बहनों को, खासतौर पर उन महिला अधिकारियों को, जिन्हें ज्यादा आंका जाता है, ज्यादा सवालों का सामना करना पड़ता है और फिर भी वे डर से ऊपर उठकर खड़ी रहती हैं। यह फिल्म आप सब की वजह से अस्तित्व में है। यह फिल्म पूरी पुलिस फोर्स को समर्पित है, खासकर उन महिला अधिकारियों को, जो ताकत, करुणा और अडिग ईमानदारी के साथ नेतृत्व करती हैं।

Read More ‘मैं हूँ’ गाने में सलमान खान ने अपने खुद के सफेद घोड़े के साथ की शूटिंग : बीटीएस वीडियो में दिखाई दी दोस्ती और प्यार की झलक, गाना चार्टबस्टर में पहुंचा टॉप पर 

रानी मुखर्जी का मानना है कि ट्रेलर को मिल रही यह जबरदस्त प्रतिक्रिया इस बात का प्रमाण है कि एक देश के तौर पर हम आज भी सामाजिक अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए तैयार हैं।

Read More रश्मिका ने परम्परागत रीति से विजय संग लिए फेरे, सुबह तेलुगू और शाम को कोडवा रीति-रिवाजों से हुई रस्में

रानी मुखर्जी ने कहा- ‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर को मिल रहा आपका अपार प्यार यह बताता है कि एक देश के रूप में हमारा विवेक आज भी बहुत मजबूत है। जब कुछ गलत होता है तो हमें गुस्सा आता है और जब कोई असहायों की रक्षा के लिए खड़ा होता है तो हमें गर्व महसूस होता है। ‘मर्दानी 3’ को अपने दिलों के इतने करीब रखने के लिए आप सभी का धन्यवाद।

Read More दुबई में दहशत: ईरान, इजरायल और अमेरिका युद्ध के तनाव के बीच हवाई अड्डे पर फंसे पीवी सिंधु और मंचू विष्णु, बोलीं- सच में 'डरावना है यह सब'

अभिनेत्री ने कहा- ‘मर्दानी’ मेरे लिए सिर्फ एक फ्रेंचाइजी नहीं है। शिवानी शिवाजी रॉय मेरे दिल में बसती है। उसके जरिए मैंने ऐसा साहस देखा है, जो शोर नहीं मचाता, ऐसी ताकत जो तालियों की मांग नहीं करती और ऐसी बहादुरी जो बेहद निजी कीमत चुका कर सामने आती है और वही मुझे प्रेरित करती है। ‘मर्दानी’ मेरे लिए कभी सिर्फ एक फिल्म नहीं रही। यह एक एहसास है, एक जिम्मेदारी है। एक ऐसी फिल्म और फ्रेंचाइजी के लिए इतना प्यार पाना, जो मेरे अस्तित्व का हिस्सा है और जिसने मेरे सिनेमा करियर को परिभाषित किया है, मेरे लिए बेहद विनम्र कर देने वाला अनुभव है।

अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित ‘मर्दानी 3’, 30 जनवरी 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डॉलर में तेजी के कारण रुपये में भारी गिरावट : 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा,  भारतीय मुद्रा में 68 पैसे की गिरावट डॉलर में तेजी के कारण रुपये में भारी गिरावट : 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा,  भारतीय मुद्रा में 68 पैसे की गिरावट
पश्चिम एशिया में तनाव और डॉलर की मजबूती से रुपया ऐतिहासिक गिरावटया। अंतरबैंकिंग बाजार में भारतीय मुद्रा 92 रुपये प्रति...
पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली
ईरान के हमले में मारे गए 6 अमेरिकी सैनिक : अमेरिका ने की पुष्टि, कहा- मलबे में मिले शव
पश्चिम एशिया संकट के कारण शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट : प्रमुख सूचकांक 2 प्रतिशत गिरे, निफ्टी में भी गिरावट
मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई : सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की, बोले- पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है होली का त्योहार 
रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से राजस्थान दौरे पर : इंदिरा गांधी नहर का करेगा निरीक्षण, केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कानून विशेषज्ञ होंगे शामिल
प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी