‘इश्कनामा’ का ट्रेलर रिलीज : शहनाज गिल और जय रंधावा की सरहदों को चुनौती देती प्रेम कहानी, जानें रिलीज डेट

फिल्म भारत, कनाडा, ब्रिटेन सहित दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी

‘इश्कनामा’ का ट्रेलर रिलीज : शहनाज गिल और जय रंधावा की सरहदों को चुनौती देती प्रेम कहानी, जानें रिलीज डेट
शहनाज गिल और जय रंधावा अभिनीत पंजाबी पीरियड रोमांस फिल्म ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर रिलीज। भारत-पाक सीमा पर आधारित निम्मा और नसीमा की सच्ची प्रेम कहानी पर बनी फिल्म ‘हिंद पाक बॉर्डरनामा’ से प्रेरित।

मुंबई। शहनाज गिल और जय रंधावा अभिनीत पंजाबी पीरियड रोमांस फिल्मइश्कनामाका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अरविंदर एस. खैरा निर्देशित फिल्म भारत-पाकिस्तान सीमा पर जन्मीं एक अनोखी प्रेम कहानी को दर्शाती है।

प्रशंसित पुस्तकहिंद पाक बॉर्डरनामासे प्रेरित और निम्मा तथा नसीमा की सच्ची कहानी पर आधारितइश्कनामाकी कहानी वर्ष 1981 से 1988 के बीच भारत-पाकिस्तान सीमा से जुड़े पंजाब के इलाके में घटित होती है। फिल्म एक युवा भारतीय सिख शायर निम्मा और पाकिस्तानी पंजाब की मुस्लिम युवती नसीमा के प्रेम को दर्शाती है, जो बंटवारे के घावों और सरहदों की बंदिशों के बावजूद जीवित रहता है।

शहनाज गिल ने कहा- नसीमा का किरदार निभाना मेरे लिए एक कलाकार के रूप में पुनर्जन्म जैसा अनुभव रहा। यह भूमिका मुझे मेरी सीमाओं से बाहर ले गई।इश्कनामाएक भव्य और क्लासिक प्रेम कहानी है, जिसमें प्यार एक क्रांति की तरह सामने आता है।

जय रंधावा ने कहा- यह फिल्म सिर्फ प्रेम कहानी नहीं, बल्कि त्याग, इंतजार, किस्मत और जिंदगी बदल देने वाले फैसलों की कहानी है। निम्मा का किरदार निभाना मेरे लिए दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करने जैसा है, जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया।

Read More वीर पहाड़िया ने अक्षय कुमार को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, सोशल मीडिया पर खास तस्वीर की साझा

निर्देशक अरविंदर एस. खैरा ने कहा किइश्कनामानिम्मा और नसीमा की सच्ची दास्तान है, जिनकी मोहब्बत ने इतिहास को चुनौती दी। अरविंदर एस. खैरा के निर्देशन में बनी और सौरभ राणा द्वारा निर्मित फिल्म में जय रंधावा, शहनाज गिल, सौरभ सचदेवा और कई अन्य कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत बी प्राक ने तैयार किया है और गीत जानी ने लिखे हैं।इश्कनामा’ 24 जुलाई को भारत, कनाडा, ब्रिटेन सहित दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत
हाथीगांव में गणेश चतुर्थी पर हाथियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए विशेष चिकित्सा शिविर शुरू। देशभर से आए विशेषज्ञ...
झालावाड़ में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत : हाड़ौती में कमल खिला, कोटा निगम सहित बूंदी में बोर्ड बनने की संभावना
तीन वार्डों में मतगणना रुकी, निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया धरना
झालावाड़ जिले में चार-चार नगर पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस का परचम
नगर निकाय चुनाव : सांगोद में बना भाजपा का बोर्ड
दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा : तीन वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव