‘पति-पत्नी और वो दो’ का ट्रेलर रिलीज : आयुष्मान खुराना तीन हीरोइनों के बीच फंसे, कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर कहानी की दिखी एक झलक

फिल्म 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार

‘पति-पत्नी और वो दो’ का ट्रेलर रिलीज : आयुष्मान खुराना तीन हीरोइनों के बीच फंसे, कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर कहानी की दिखी एक झलक
‘पति पत्नी और वो दो’ का ट्रेलर रिलीज। आयुष्मान खुराना फॉरेस्ट ऑफिसर, प्रजापति पांडे के किरदार में तीन महिलाओं- सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह के बीच फंसे। कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया।

मुंबई। ‘पति पत्नी और वो दोके निर्माताओं, टी-सीरीज और बी आर स्टूडियोज ने अब इस बहुप्रतीक्षित कॉमेडी एंटरटेनर का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।  पसंदीदापतिवर्सकी मस्ती को दोगुनी उलझनों और तिगुनी कॉमेडी के साथ वापस लाते हुए, यह ट्रेलर गलतफहमियों, बदकिस्मती और ठहाकों से भरे पलों का एक पूरा रोलरकोस्टर है। इसके केंद्र में हैं आयुष्मान खुराना, जो प्रजापति पांडे के किरदार में नजर आते हैं। प्रजापति पांडे एक सीधे-सादे फॉरेस्ट ऑफिसर हैं, जिनकी जिंदगी एक नेक काम के चलते अचानक से पूरी तरह से उलझ जाती है।

एक महिला मित्र की मदद करने की कोशिश से शुरू हुई कहानी देखते ही देखते झूठ, शक, अचानक आमने-सामने आने वाली परिस्थितियों और नामुमकिन हालातों के जाल में बदल जाती है, जिसमें प्रजापति फंस जाते हैं। एक नहीं, दो नहीं, बल्कि तीन महिलाओं के बीच, जिनका किरदार निभा रही हैं- सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह। जंगल की मजेदार घटनाओं से लेकर इमोशनल ड्रामा और भरपूर कॉमिक कन्फ्यूजन तक, यह ट्रेलर एक ऐसी फिल्म का वादा करता है, जो ह्यूमर, दिल और नॉनस्टॉप मनोरंजन से भरपूर है।

फिल्म की इस वाइल्ड और मजेदार भावना को ध्यान में रखते हुए, निर्माताओं ने मुंबई के संजय गांधी नेशनल पार्क में, स्टार कास्ट, निर्देशक, निर्माता और मीडिया की मौजूदगी में ट्रेलर लॉन्च किया, जिससे यह एक यादगार और अपने तरह का अलग लॉन्च बन गया। इस फिल्म में विजय राज, तिग्मांशु धूलिया, आयशा, दुर्गेश कुमार सहित कई बेहतरीन कलाकार भी अहम् भूमिकाओं में नजर आएँगे।

गुलशन कुमार, बी आर चोपड़ा और टी-सीरीज प्रस्तुत, टी-सीरीज फिल्म्स और बी आर स्टूडियोज प्रोडक्शनपति पत्नी और वो दोका निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है और भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने इसे निर्मित किया है, जबकि जूनो चोपड़ा इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। फिल्मपति पत्नी और वो दोफिल्म 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Read More 'लॉक अप 2' में अर्जुन कपूर की होस्टिंग ने जीता फैंस का दिल, दर्शकों ने बताया शो का सबसे मनोरंजक सरप्राइज

 

Read More अली अब्बास जफर की अगली फिल्म मार्च 2027 में होगी रिलीज, वाईआरएफ ने रिलीज डेट की घोषित

Read More भारतीय वायुसेना के शौर्य को सलाम: 'ऑपरेशन सफेद सागर' का ट्रेलर रिलीज, 7 अगस्त से होगी स्ट्रीमिंग

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी