‘रक्तांचल सीजन 3’ का ट्रेलर रिलीज, विजय सिंह के दमदार अंदाज में लौटे क्रांति प्रकाश झा

सीरीज जुलाई में अमेजन पर रिलीज होगी

‘रक्तांचल सीजन 3’ का ट्रेलर रिलीज, विजय सिंह के दमदार अंदाज में लौटे क्रांति प्रकाश झा
अभिनेता क्रांति प्रकाश झा की चर्चित वेब सीरीज ‘रक्तांचल’ सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज। ‘विजय सिंह’ के किरदार में उनका दमदार और आक्रामक अंदाज दर्शकों को पसंद आ रहा। पूर्वांचल की पृष्ठभूमि पर बनी क्राइम-थ्रिलर सत्ता, राजनीति और गैंगवार की नई कहानी पेश करेगी।

मुंबई। अभिनेता क्रांति प्रकाश झा अभिनीत चर्चित वेब सीरीजरक्तांचल’ के तीसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में एक बार फिरविजय सिंहके किरदार में क्रांति प्रकाश झा का दमदार और आक्रामक अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे सोशल मीडिया पर दर्शकों का सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है।

पूर्वांचल की पृष्ठभूमि पर आधारित क्राइम-थ्रिलर सीरीज के ट्रेलर में सत्ता, राजनीति और गैंगवार की कहानी को नए मोड़ के साथ प्रस्तुत किया गया है। ट्रेलर में क्रांति प्रकाश झा का प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस और संवाद अदायगी दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही है।

बिहार के बेगूसराय के रहने वाले क्रांति प्रकाश झा नेविजय सिंह के किरदार से ओटीटी पर अपनी अलग पहचान बनाई है। सोशल मीडिया पर प्रशंसक उन्हेंलल्लाके रूप में याद करते हुए उनकी वापसी का स्वागत कर रहे हैं।

क्रांति प्रकाश झा को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममिथिला मखान’ से पहचान मिली। इसके बाद उन्होंनेदेसवा’, ‘वन्स अपॉन टाइम इन बिहार’ औरएम.एस. धोनी : अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया।रक्तांचलके दोनों सीजन में उनके अभिनय को दर्शकों ने सराहा है। रक्तांचल सीजन 3’ जुलाई में अमेजन पर रिलीज होने वाली है।

Read More फिल्म ‘वाइब’ का नया टीजर पोस्टर रिलीज : प्रीति जिंटा का दिखा दबंग अंदाज, जानें रिलीज डेट

 

Read More क्वीन ऑफ राजस्थान सीजन-5 : साक्षी चौधरी बनीं विनर, फैशन, ग्लैमर और आत्मविश्वास का दिखा शानदार संगम

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग