‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर और यश की महागाथा की दिखी भव्य झलक

फिल्म दिवाली 2026 पर विश्वभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी

‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर और यश की महागाथा की दिखी भव्य झलक
फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर 5 भारतीय भाषाओं में जारी। नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में। अत्याधुनिक विजुअल इफेक्ट्स से सजी फिल्म दिवाली 2026 पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज।

मुंबईनमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्मरामायण: पार्ट 1’ का आधिकारिक ट्रेलर दुनिया भर में रिलीज कर दिया गया। हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम सहित 5  भारतीय भाषाओं में जारी ट्रेलर में राम और रावण के बीच होने वाले महायुद्ध की भव्य झलक दिखाई गई है।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म प्राइम फोकस स्टूडियोज, डीएनईजी और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से तैयार की गई है। फिल्म दिवाली 2026 पर विश्वभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके वैश्विक वितरण की जिम्मेदारी सोनी पिक्चर्स संभालेगी, जबकि उत्तर भारत में इसका वितरण धर्मा प्रोडक्शंस करेगा।

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और पैन इंडिया स्टार यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। कलाकारों की टोली में अरुण गोविल, लारा दत्ता, रवि दुबे, अजिंक्य देव, कुणाल कपूर और रकुल प्रीत सिंह भी शामिल हैं।

फिल्म की कहानी भगवान विष्णु के राम अवतार, उनके वनवास और रावण के साथ होने वाले धर्म-अधर्म के संघर्ष पर आधारित है। निर्माताओं के अनुसार, यह दो भागों में बनने वाली एक भव्य सिनेमाई प्रस्तुति है, जिसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति और विरासत को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाना है।

Read More इंटरव्यू...नए कलाकार का चेहरा नहीं, उसका फोकस देखता हूं : गिरधर स्वामी

फिल्म की पटकथा श्रीधर राघवन ने लिखी है, जबकि संगीत ऑस्कर विजेता हांस जमिर और .आर. रहमान ने तैयार किया है। फिल्म में अत्याधुनिक विजुअल इफेक्ट्स और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीक का उपयोग किया गया है।

Read More जयपुर में सजेगा दुनिया का मंच, मिस ओशन वर्ल्ड-2026 के लिए बीस देशों की सुंदरियां पहुंचेंगी अनंत महल

निर्माता नमित मल्होत्रा ने कहा किरामायण’ केवल एक महागाथा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और जीवन का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि फिल्म के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक मंच पर भव्यता के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।

निर्देशक नितेश तिवारी ने कहा कि रामायण विश्व की महानतम कहानियों में से एक है और इसे पूरी श्रद्धा, प्रामाणिकता तथा सम्मान के साथ पर्दे पर उतारना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी रही है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, साबरमती से कटरा तक चलेगी सीधी ट्रेन वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, साबरमती से कटरा तक चलेगी सीधी ट्रेन
पश्चिम रेलवे ने गुजरात और राजस्थान के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। साबरमती-जम्मू तवी ट्रेन का विस्तार अब श्री...
कर्नाटक में फिर उजागर हुई कांग्रेस में नाराजगी : सिद्दारमैया सहित कई वरिष्ठ विधायकों ने सीएलपी की बैठक से बनाई दूरी, असंतोष की अटकलों को मिली हवा
पुलिस महकमे में फेरबदल : 57 ASP और 24 DSP के तबादले, विभाग ने जारी की सूची
जयपुर-मस्कट फ्लाइट फिर रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
भ्रष्टाचार के आरोपों पर उमर की खुली चुनौती : हमारे पास छिपाने को कुछ नहीं, जांच कराएं भाजपा
प्रदेश में डी-रेगुलेशन फेज-I की इम्पैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट जारी, राज निवेश पोर्टल पर आवेदनों में 3 गुना वृद्धि
मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : बिरला