सीरीज ‘लुक्खे’ का ट्रेलर रिलीज : पलक तिवारी संग कहानी में दिखेगा रोमांच और टकराव, जानें रिलीज डेट

मुख्य भूमिकाओं में राशि खन्ना और किंग

सीरीज ‘लुक्खे’ का ट्रेलर रिलीज : पलक तिवारी संग कहानी में दिखेगा रोमांच और टकराव, जानें रिलीज डेट
‘लुक्खे’ सीरीज का ट्रेलर जारी। हिमांक गौर निर्देशित शो में राशि खन्ना और रैपर किंग (अभिनय डेब्यू) मुख्य भूमिका में। पलक तिवारी भी नजर आएंगी। 8 एपिसोड की सीरीज आठ मई को रिलीज। कहानी रैप, क्राइम, रिश्तों और एमसी बदनाम-एमसी ओजी की टक्कर पर आधारित।

मुंबई। प्राइम वीडियो ने  अपनी आने वाली प्राइम ओरिजिनल सीरीजलुक्खे’ का जबरदस्त और रोमांच से भरपूर ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस सीरीज का निर्देशन हिमांक गौर ने किया है और इसका निर्माण विपुल डी. शाह और राजेश बहल ने ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट और व्हाइट गुरिल्ला एलएलपी के बैनर तले किया है। इसे एग्रीम जोशी और देबोजीत दास पुरकायस्थ ने बनाया है और यह उनके ही द्वारा एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस भी की गई है। सीरीज में मुख्य भूमिकाओं में राशि खन्ना और किंग हैं। जहाँ किंग, जो एक प्रशंसित भारतीय रैपर, गीतकार और सिंगर हैं, इस शो के साथ अपना अभिनय डेब्यू कर रहे हैं। इसके अलावा पलक तिवारी (जो भी अपनी स्ट्रीमिंग डेब्यू कर रही हैं) और लक्षवीर सिंह सारण प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। सीरीज में नकुल रोशन सहदेव, कृतिका भारद्वाज, शिवांकित परिहार, योगराज सिंह और आयशा रजा मिश्रा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह 8 एपिसोड की सीरीज आठ मई को विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर हिंदी में भारत सहित दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में रिलीज होगी।

‘लुक्खे’ का ट्रेलर दर्शकों को एक जबरदस्त और ऊर्जा से भरपूर दुनिया में ले जाता है, जहाँ एमसी बदनाम (जिसका किरदार किंग निभा रहे हैं) अपने दमदार अंदाज में माइक पर अपना दबदबा बनाते हुए दिखाया गया है। वहीं, उनकी कड़ी टक्कर एमसी ओजी (शिवांकित परिहार द्वारा निभाया गया किरदार) से देखने को मिलती है। साथ ही, लकी (लक्षवीर सिंह सारण,) और सनोबर (पलक तिवारी) के बीच उभरती हुई प्रेम कहानी भी कहानी को नया मोड़ देती है। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, तनाव और भावनाएँ और भी गहरी होती जाती हैं और रैप, अपराध तथा रिश्तों की दुनिया आपस में टकराकर एक ऐसे मोड़ पर पहुँचती है जहाँ बदले, मोक्ष और जबरदस्त एक्शन की एक रोमांचक कहानी बनती है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर