भरोसे और रणनीति के खेल ‘एलायंस’ का ट्रेलर रिलीज : कुणाल खेमू होंगे होस्ट, जानें प्रीमियर डेट

नए एपिसोड प्रतिदिन दोपहर 12 बजे स्ट्रीम किए जाएंगे

भरोसे और रणनीति के खेल ‘एलायंस’ का ट्रेलर रिलीज : कुणाल खेमू होंगे होस्ट, जानें प्रीमियर डेट
रियलिटी शो ‘एलायंस’ का ट्रेलर जारी। कुणाल खेमू होस्ट शो का प्रीमियर 240 देशों में। 42 एपिसोड वाला शो 16 प्रतिभागियों की 8 जोड़ियों के बीच रणनीति, सर्वाइवल और भरोसे की परीक्षा लेगा। अंडरग्राउंड सेटअप में शारीरिक-बौद्धिक चुनौतियां और गुप्त मिशन शामिल।

मुंबई। प्राइम वीडियो ने अपने नए रियलिटी शोएलायंसका ट्रेलर जारी कर दिया है। अभिनेता कुणाल खेमू की मेजबानी वाले शो का प्रीमियर 26 जून को भारत सहित दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में किया जाएगा।

बानिजय एशिया निर्मित यह हिंदी अनस्क्रिप्टेड सीरीज छह सप्ताह तक चलेगी और इसके कुल 42 एपिसोड होंगे। शो के नए एपिसोड प्रतिदिन दोपहर 12 बजे स्ट्रीम किए जाएंगे। शो में मनोरंजन जगत की चर्चित हस्तियां रणनीति, हेरफेर और सर्वाइवल के हाई-स्टेक्स मुकाबले में भाग लेती नजर आएंगी।

एक अत्याधुनिक अंडरग्राउंड फैसिलिटी में आधारित इस शो में 16 प्रतिभागी 8 जोड़ियों के रूप में खेल में प्रवेश करेंगे। प्रतिभागियों को शारीरिक और बौद्धिक चुनौतियों, सीक्रेट मिशनों तथा रणनीतिक खेल का सामना करना होगा। शो में वफादारी, भरोसा और गठबंधन लगातार परीक्षा के दौर से गुजरेंगे, जहां करीबी साथी भी प्रतिद्वंद्वी बन सकते हैं।

शो के होस्ट कुणाल खेमू ने कहा- ‘एलायंस’ किसी भी ऐसे रियलिटी शो जैसा नहीं है, जिसे मैं जानता हूं। यह केवल चुनौतियां जीतने का खेल नहीं, बल्कि रिश्तों को निभाने, कठिन फैसले लेने और बदलते हालात के अनुसार खुद को ढालने की परीक्षा है। रियलिटी शो के होस्ट के रूप में मेरा यह पहला अनुभव बेहद रोमांचक रहा है।

Read More उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री, दर्शकों से नहीं वसूला जाएगा एसजीएसटी

शो में अभिनेता रवि किशन अपनी बेटी रीवा किशन के साथ हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा, कुशल टंडन-अर्सलान गोनी, जैद दरबार-डेजी शाह, मिनी माथुर-निखिल चिनापा, रूही दोसानी-नीति टेलर, वंशज सिंह-डॉली जावेद, पायल गेमिंग-सैबी सूरी तथा डेलबार आर्या-अरमान खेरा की जोड़ियां भी प्रतियोगिता में नजर आएंगी।

Read More अक्षरा नेगी बनीं नेशनल ब्यूटी पेजेंट मिस उर्वशी-2026 की विजेता, आत्मविश्वास और शानदार स्टेज प्रेजेंस से निर्णायकों को किया प्रभावित

निर्माताओं के अनुसार, ‘एलायंसभरोसे, ताकत और अस्तित्व की लड़ाई पर आधारित एक अनूठा रियलिटी शो है, जिसमें बदलते समीकरण, रणनीतिक चालें और अप्रत्याशित मोड़ दर्शकों को लगातार बांधे रखेंगे।

Read More 70 वर्ष की हुई रंजीता : फिल्मी दुनिया में अपनी खूबसूरती और अभिनय से बनाई खास पहचान, जानें करियर की बेहतरीन फिल्मों के बारे में 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस