अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या : साड़ी का फंदा बनाकर लगाई फांसी, टीवी जगत में शोक की लहर 

मामले की जांच जारी 

अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या : साड़ी का फंदा बनाकर लगाई फांसी, टीवी जगत में शोक की लहर 
टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने सोमवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वे 22 साल की थीं। एक्ट्रेस का शव घर में सीलिंग फैन से लटका मिला। उन्होंने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई।

मुंबई। टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने सोमवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वे 22 साल की थीं। एक्ट्रेस का शव घर में सीलिंग फैन से लटका मिला। उन्होंने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई।

पुलिस ने कहा- हमारी टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। घटना के समय वे घर में अकेली थीं।

संचिता अपने माता-पिता के साथ महाराष्ट्र के पालघर में रहती थीं। अभिनेत्री टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ में अभिनय कर चुकी थीं। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

अभिनेत्री के निधन से कुछ घंटों पहले उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रील पोस्ट की गई थी। वीडियो में एक्ट्रेस 'डफली वाले, डफली बजा' गाने पर लिपसिंक करती दिखी। कमेंट सेक्शन में संचिता के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

Read More चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने भेजा जेल

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत