44 वर्ष के हुए रणबीर कपूर : अभिनय की कला मिली विरासत में, 'सांवरिया' से फिल्मी सफर शूरु

फिल्म फेयर पुरस्कार समेत कई पुरस्कारों से नवाजा गया 

44 वर्ष के हुए रणबीर कपूर : अभिनय की कला मिली विरासत में, 'सांवरिया' से फिल्मी सफर शूरु
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर सोमवार को 44 वर्ष के हो गए। 28 सितंबर 1982 को जन्मे रणबीर ने 2007 में ‘सांवरिया’ से फिल्मी करियर शुरू किया। ‘रॉकस्टार’, ‘बर्फी’, ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘संजू’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों से उन्होंने खास पहचान बनाई। रणबीर को कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर मंगलवर को  44 वर्ष के हो गये।मुंबई में 28 सितंबर, 1982 को जन्में रणबीर को अभिनय की कला विरासत में मिली। रणबीर के पिता ऋषि कपूर और मां नीतु सिंह बॉलीवुड के मशहूर कलाकार रहे हैं। रणबीर कपूर ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म 'सांवरिया' से की। इसी फिल्म से अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने भी शुरूआत की थी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी 'सांवरिया' यूं तो टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन रणबीर का अभिनय दर्शकों को बेहद पसंद आया। इस फिल्म के लिये रणबीर फिल्म फेयर के डेब्यू पुरस्कार से सम्मानित किये गये। वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म 'वेक अप सिड' रणबीर के करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुयी।

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'वेक अप सिड' में रणबीर ने संजीदा अभिनय किया था। इस फिल्म के लिये रणबीर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर क्रिटिक्स पुरस्कार दिया गया। वर्ष 2010 में रणबीर को प्रकाश झा की फिल्म 'राजनीति' में काम करने का अवसर मिला। राजनीति पर आधारित इस फिल्म में भी रणबीर ने संजीदा अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म 'रॉकस्टार' ने रणबीर को फिल्म इंडस्ट्री में सही पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका दिलाई। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर ने एक बार फिर से संजीदा अभिनय किया। इस फिल्म के लिये रणबीर को पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया। इसी फिल्म के लिये उन्हें फिल्म फेयर का क्रिटिक्स पुरस्कार भी दिया गया।

वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म 'बरफी' ने रणबीर को न सिर्फ भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी ख्याति दिलाई। अनुराग बासु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया। इस फिल्म के लिये भी उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।वर्ष 2013 में प्रदर्शित फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' रणबीर कपूर के करियर की सबसे कामयाब फिल्म साबित हुयी। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर की छवि एक रॉकस्टार की थी। युवाओं को ध्यान में रखकर बनायी गयी इस फिल्म में रणबीर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 190 करोड़ का शानदार व्यापार किया।

वर्ष 2013 में रणबीर की फिल्म 'बेशर्म' प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म में रणबीर ने अपने माता-पिता नीतु सिंह और ऋषि कपूर के साथ काम किया। अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई कमाल नही दिखा सकी। वर्ष 2015 में रणबीर कपूर की 'रॉय','बांबे वेलवेट'और'तमाशा' जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी लेकिन ये फिल्में भी टिकट खिड़की पर कोई कमाल नही दिखा सकीं। वर्ष 2016 में रणबीर कपूर की फिल्म' ऐ दिल है मुश्किल' प्रदर्शित हुयी जो हिट साबित हुयी।

Read More 70 वर्ष की हुई रंजीता : फिल्मी दुनिया में अपनी खूबसूरती और अभिनय से बनाई खास पहचान, जानें करियर की बेहतरीन फिल्मों के बारे में 

वर्ष 2018 में रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' प्रदर्शित हुयी जो बॉक्स ऑफस पर हिट साबित हुयी। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया था।इसके बाद रणबीर कपूर ने वर्ष 2022 में 'ब्रहास्त्र' और वर्ष 2023 में 'तू झूठी मैं मक्कार' जैसी हिट फिल्मों में काम किया। वर्ष 2022 में रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से शादी कर ली। वर्ष 2023 में रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' और एनिमल प्रदर्शित हुयी। रणबीर कपूर की आने वाली फिल्मों में रामायण और लव एंड वॉर प्रमुख है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रक-बस का पंजीयन अब वीडियोग्राफी के बिना नहीं,  फर्जी पंजीयन पर लगेगी लगाम; चैसिस पर बनने वाले वाहनों की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग अनिवार्य, वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे फोटो ट्रक-बस का पंजीयन अब वीडियोग्राफी के बिना नहीं, फर्जी पंजीयन पर लगेगी लगाम; चैसिस पर बनने वाले वाहनों की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग अनिवार्य, वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे फोटो
राजस्थान परिवहन विभाग ने चैसिस पर बनने वाले बस, ट्रक और पिकअप जैसे वाहनों के पंजीयन के समय 10 मिनट...
कांग्रेस और इंडिया गठबंधन अपना रहे हैं भ्रम और अराजकता फैलाने के लिए नये-नये हथकंडे: जेपी नड्डा
एवोकाडो की बढ़ती मांग ने बदला बाजार का स्वाद, युवाओं में बढ़ा आकर्षण
नाहरगढ़ के संजय शर्मा म्यूजियम पर NGT ने खारिज की पर्यावरण याचिका, संयुक्त समिति की जांच में नाला अतिक्रमण और पर्यावरणीय उल्लंघन की पुष्टि नहीं
निर्मला सीतारमण पहुंची कतर : भारतीय राजदूत कोप्पूला ने किया स्वागत, निवेशक सम्मेलन-2026 में लेंगी हिस्सा 
CBSE के कक्षा 6 के छात्रों को राहत: फिलहाल नहीं लागू होगी तीन भाषा नीति, 1 अप्रैल 2027 से नया नियम होगा लागू
राजधानी की सभी 2,900+ बैंक शाखाएं खुलीं : सामान्य रूप से कामकाज, हड़ताल या बंदी की अफवाहें खारिज