70 वर्ष की हुई रंजीता : फिल्मी दुनिया में अपनी खूबसूरती और अभिनय से बनाई खास पहचान, जानें करियर की बेहतरीन फिल्मों के बारे में 

‘लैला मजनू’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया

70 वर्ष की हुई रंजीता : फिल्मी दुनिया में अपनी खूबसूरती और अभिनय से बनाई खास पहचान, जानें करियर की बेहतरीन फिल्मों के बारे में 
बॉलीवुड अभिनेत्री रंजीता 70 वर्ष की हो गईं। 22 सितंबर 1956 को पंजाब में जन्मीं रंजीता ने 1976 में ‘लैला मजनू’ से अभिनय करियर शुरू। ‘अंखियों के झरोखों से’, ‘पति पत्नी और वो’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाई।

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रंजीता आज 70 वर्ष की हो गयी। रंजीता का जन्म 22 सितंबर 1956 को पंजाब में हुआ था। रंजीता के पिता सरकारी कर्मचारी थे।रंजीता की पढ़ाई शिमला के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल में हुई। वैजयंती माला की फिल्म देखकर रंजीता ने बेहद कम उम्र में ही अभिनेत्री बनने का सपना देख लिया था। 10वीं पास करने के ही रंजीता पढ़ाई छोड़कर पुणे चली गयी। यहां आकर उन्होंने फिल्म और टेलिविजन इंस्टीट्यूट से एक्टिंग का कोर्स किया। एक्टिंग का कोर्स पूरा करने से पहले ही रंजीता को फिल्म भी मिल गई। वर्ष 1976 में रंजीता ने लैला मजनू से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। पहली फिल्म में रंजीता को ऋषि कपूर के साथ काम करने का मौका मिला. इस फिल्म का गाना 'कोई पत्थर ना मारे मेरे दीवाने को बहुत हिट हुआ था।

इसके बाद रंजीता की वर्ष 1978 में सुपरहिट फिल्म अंखियों के झरोखों से प्रदर्शित हुयी।इस फिल्म में रंजीता का रोल बहुत इमोशनल था। रंजीता की दमदार एक्टिंग  ने लोगों का दिल जीत लिया। इसी वर्ष उनकी सुपरहिट फिल्म पति पत्नी और वो भी प्रदर्शित हुयी। रंजीता ने अपने समय के तमाम बड़े स्टार्स के साथ काम किया। रंजीता ने सबसे ज्यादा फिल्में मिथुन चक्रवर्ती के साथ कीं। उन्होंने सुरक्षा , तरान , हमसे बढ़कर कौन , आदत से मजबूर , बाजी और घर एक मंदिर , गुनाहों का देवता जैसी फिल्मों में मिथुन चक्रवर्ती के साथ एक शानदार टीम बनाई । सत्ते पे सत्ता में उन्होंने अमिताभ बच्चन की नायिका की भूमिका निभाई । वर्ष 1990 में रंजीता ने राज मसंद से शादी कर ली।्र

1990 के दशक के मध्य में रंजीता कुछ टेलीविजन धारावाहिकों में दिखाई दीं और फिर अभिनय से दूर हो गईं। 15 साल बाद, वह अंजाने: द अननोन ( 2005) में नजर आयी। वर्ष 2011 में, वह सचिन के साथ जाना पहचान में फिर से नजर आईं , जो अंखियों के झरोखों से का सीक्वल था। इसके बाद रंजीता ने वर्ष 2012 में ङ्क्षजदगी तेरे नाम में मिथुन चक्रवर्ती के साथ काम किया।

 

Read More नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन : भाजपा ने प्रदेशभर में बूथ स्तर तक जलाए आशीर्वाद के दीये

Post Comment

Comment List

Latest News

असम में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर पथराव, बघेल-गोगोई ने लगाए आरोप, स्वतंत्र जांच की मांग असम में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर पथराव, बघेल-गोगोई ने लगाए आरोप, स्वतंत्र जांच की मांग
असम के समागुड़ी में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई के काफिले पर हुए कथित हमले को लेकर कांग्रेस ने प्रेसवार्ता...
अंता नगरपालिका उपाध्यक्ष : कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त
जलझूलनी एकादशी : गोनेर में पालकी में विराजेंगे लक्ष्मी जगदीश जी, नौका में होगा दो घंटे जल विहार
रामगंजमंडी में नगर पालिका उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की निर्विरोध जीत
बूंदी नगर परिषद में उपसभापति के लिए भाजपा-कांग्रेस ने दाखिल किए नामांकन
सरकार ने नियम 6 में किया संशोधन : पैकेजिंग पर शाकाहारी और मांसाहारी लेबल लगाना जरूरी, मुख्य डिस्प्ले पैनल पर दिखेगा ग्रीन और रेड डॉट
महापौर की कुर्सी पर सीधी जंग : भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, 25 सितंबर को होगा मतदान