वरिष्ठ अभिनेता सैम नील का 78 वर्ष की उम्र में निधन : ‘जुरासिक पार्क’ के डॉ. एलन ग्रांट की भूमिका से मिली वैश्विक पहचान, हॉलीवुड में शोक की लहर

अभिनेता का सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में निधन

वरिष्ठ अभिनेता सैम नील का 78 वर्ष की उम्र में निधन : ‘जुरासिक पार्क’ के डॉ. एलन ग्रांट की भूमिका से मिली वैश्विक पहचान, हॉलीवुड में शोक की लहर
वरिष्ठ अभिनेता सैम नील का 78 वर्ष की उम्र में सिडनी में निधन। ‘जुरासिक पार्क’ में डॉ. एलन ग्रांट और ‘द पियानो’ जैसी फिल्मों से वैश्विक पहचान बनाई। 2023 में दुर्लभ नॉन-हॉजकिन लिंफोमा से पीड़ित होने का खुलासा किया था।

वेलिंगटन। हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता औरजुरासिक पार्कतथा पियानोजैसी चर्चित फिल्मों में अपनी दमदार अभिनय क्षमता के लिए चर्चित सैम नील का निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे।

नील का सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में निधन हो गया। उनके आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर जारी बयान में कहा गया कि उनका निधन अचानक और अप्रत्याशित था। बयान के अनुसार, निधन के समय वह कैंसर से पीडि़त नहीं थे। हालांकि, मौत के कारण का खुलासा नहीं किया गया है।

परिवार ने कहा- सैम अपने परिवार के बीच थे और उन्होंने उसी गरिमा के साथ अंतिम सांस ली, जिसने उनके पूरे जीवन को परिभाषित किया।नील ने वर्ष 2023 में खुलासा किया था कि उन्हें एंजियोइम्यूनोब्लास्टिक टी-सेल लिंफोमा नामक दुर्लभ प्रकार के नॉन-हॉजकिन लिंफोमा का पता चला था।

साल 1947 में उत्तरी आयरलैंड में जन्में नील का मूल नाम निगेल नील था। 7 वर्ष की उम्र में उनका परिवार न्यूजीलैंड चला गया। उन्होंने बाद मेंसैमनाम अपनाया, क्योंकि उनके स्कूल में निगेल नाम के कई छात्र थे। उनका परिवार दक्षिण द्वीप के डुनेडिन में बस गया और उनकी पढ़ाई क्राइस्टचर्च के बोर्डिंग स्कूल में हुई।

नील ने 1977 में न्यूजीलैंड की फिल्मस्लीपिंग डॉग्स’ से मुख्य अभिनेता के रूप में पहचान बनाई। यह एक दशक से अधिक समय बाद बनी न्यूजीलैंड की पहली फीचर फिल्म थी। उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान 1979 में गिलियन आर्मस्ट्रांग निर्देशितमाय ब्रिलियंट करियर’ से मिली। इसके बाद उन्होंनेडेड काल्म’, ‘स्वीट रिवेंज’, ‘ पियानो’ औरइवेंट होराइजन’ जैसी फिल्मों में विविध भूमिकाएं निभायीं।

उन्हें सबसे अधिक लोकप्रियता 1993 की ब्लॉकबस्टर फिल्मजुरासिक पार्क’ में पुराजीव विज्ञानी डॉ. एलन ग्रांट की भूमिका से मिली। फिल्म में उन्होंने लॉरा डर्न, जेफ गोल्डब्लम और रिचर्ड एटनबरो के साथ अभिनय किया। उन्होंने लॉस्ट वल्र्ड : जुरासिक पार्क’ (1997) में अभिनय नहीं किया, लेकिनजुरासिक पार्क’ (2001) औरजुरासिक वल्र्ड : डोमिनियन’ (2022) में डॉ. ग्रांट की भूमिका में वापसी की।

मार्च 2023 में उनकी आत्मकथाडिड आई एवर टेल यू दिस?’ प्रकाशित हुई थी। फिल्म जगत में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की स्वीकृति से उन्हें नाइटहुड की उपाधि भी प्रदान की गई थी।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन