यश राज फिल्म्स की पहली हॉरर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे वरुण धवन, जानें रिलीज डेट 

फिल्म का विकास आदित्य चोपड़ा के मार्गदर्शन में किया

यश राज फिल्म्स की पहली हॉरर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे वरुण धवन, जानें रिलीज डेट 
यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) अपनी पहली हॉरर फिल्म के साथ इस जॉनर में कदम रखने जा रहा है। इस अनाम फिल्म में अभिनेता वरुण धवन मुख्य भूमिका निभाएंगे। जबकि वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी इसके निर्माता हैं।

मुंबई। यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) अपनी पहली हॉरर फिल्म के साथ इस जॉनर में कदम रखने जा रहा है। इस अनाम फिल्म में अभिनेता वरुण धवन मुख्य भूमिका निभाएंगे। फिल्म दुनियाभर में 31 मार्च 2028 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वाईआरएफ की यह फिल्म बड़े पर्दे पर दर्शकों को एक नया और रोमांचक हॉरर अनुभव देने के लिए तैयार की जा रही है।

इसमें प्रोडक्शन हाउस के सिग्नेचर स्केल, शानदार तकनीकी कौशल और सिनेमाई महत्वाकांक्षा की झलक देखने को मिलेगी। इस प्रोजेक्ट के साथ यश राज फिल्म्स रोमांस, एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी और थ्रिलर के बाद अब हॉरर जॉनर में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगा। फिल्म का विकास आदित्य चोपड़ा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है, जबकि वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी इसके निर्माता हैं।

 

Read More 'दुनिया कुछ भी कहे, अपने सपनों पर विश्वास रखें': कार्तिक आर्यन ने ‘आई प्ले रॉकी’ के प्रीमियर पर दिया प्रेरणादायक संदेश

Read More पहली बार छठ पूजा मनाना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा : आयुष्मान खुराना

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम
हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने नई दिल्ली में...
मुख्यमंत्री जन आवास योजना के प्रारूप में निर्माण अधिकार, जमीन की वास्तविक कीमत और निर्माण लागत पर पुनर्विचार का सुझाव
दिल्ली के 62 स्टॉल में क्या है खास? रेखा गुप्ता ने किया मंडप का उद्घाटन
नेहरू के योगदान को षड्यंत्रपूर्वक बदनाम कर रही भाजपा : डोटासरा
पंचायती राज विभाग में नई भर्ती की तैयारी तेज, 2028 तक खाली होने वाले पदों का मांगा हिसाब
पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत
जयपुर में 15 से 21 नवंबर तक मनेगा राष्ट्रीय नवजात सप्ताह, शिशुओं की नियमित जांच पर रहेगा जोर