वीर पहाड़िया ने अक्षय कुमार को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, सोशल मीडिया पर खास तस्वीर की साझा
दोस्ती और शानदार तालमेल की झलक
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वीर पहाड़िया ने अपने ‘स्काई फोर्स’ के सह-कलाकार अक्षय कुमार को जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया के जरिए खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। वीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वर्ष 2025 में प्रदर्शित फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की, जिसमें वह और अक्षय कुमार भारतीय वायुसेना की वर्दी में नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ वीर ने लिखा- हैपी बर्थडे अक्षय कुमार सर।
तस्वीर में दोनों कलाकार साथ में पोज देते दिखाई दे रहे हैं। वीर का यह पोस्ट फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच बनी दोस्ती और शानदार तालमेल की झलक भी पेश करता है।
गौरतलब है कि ‘स्काई फोर्स’ वीर पहाड़िया की डेब्यू फिल्म थी, जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन साझा की थी। फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। अक्षय कुमार के जन्मदिन पर वीर पहाड़िया का यह खास संदेश सोशल मीडिया पर प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

Comment List