दिग्गज गायिका-अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का निधन : नानावटी अस्पताल में ली अंतिम सांस, संगीत जगत में छाई शोक की लहर 

ललित पंडित ने अभिनेत्री की मौत की पुष्टि की

दिग्गज गायिका-अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का निधन : नानावटी अस्पताल में ली अंतिम सांस, संगीत जगत में छाई शोक की लहर 

बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर और एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का 6 नवंबर 2025 को 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के नानावटी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली। भाई ललित पंडित ने बताया कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। 1970-80 के दशक की लोकप्रिय कलाकार सुलक्षणा के निधन से फिल्म जगत में शोक है।

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर और एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का 6 नवंबर, 2025 को निधन हो गया। 71 वर्षीय सुलक्षणा पंडित ने मुंबई के नानावटी अस्पताल में लंबी बीमारी के चलते अंतिम सांस ली। उनके भाई और मशहूर संगीतकार ललित पंडित ने उनकी मौत की पुष्टि की। ललित ने बताया कि सुलक्षणा को गुरुवार शाम करीब 8 बजे कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार, 7 नवंबर को दोपहर 12 बजे किया गया। सुलक्षणा पंडित 1970 और 1980 के दशक में बॉलीवुड की लोकप्रिय सिंगर और अभिनेत्री रहीं। उन्होंने लता मंगेशकर और किशोर कुमार जैसे दिग्गजों के साथ कई हिट गाने गाए थे।

अभिनय के क्षेत्र में भी अभिनेत्री ने संजीव कुमार, अमिताभ बच्चन और जीतेंद्र जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया था। लंबे समय से बीमार चल रही सुलक्षणा के निधन से संगीत जगत और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

 

Read More तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवती की मौत : बाइक चालक घायल, जानें पूरा मामला 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राहत की खबर: ईरान युद्ध खत्म करने के ट्रंप के संकेत से कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट, 100 डॉलर से नीचे फिसला राहत की खबर: ईरान युद्ध खत्म करने के ट्रंप के संकेत से कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट, 100 डॉलर से नीचे फिसला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान युद्ध जल्द समाप्त होने के संकेत के बाद कच्चे तेल की कीमतें $100 के...
नेशनल सलेक्शन ट्रायल 50 मीटर 3पी राइफल : तिलोत्तमा की तीसरी जीत, पुरुष वर्ग में किरण अंकुश जाधव ने हासिल किया शीर्ष स्थान 
पश्चिम एशिया संकट के बीच शेयर बाजारों में एक बार फिर लौटी तेजी; सेंसेक्स 809 अंक की बढ़त के साथ खुला, मोटी कमाई का सुनहरा मौका
प्रदेश में गैस की किल्लत : रोज 4 लाख रसोई गैस सिलेंडर की खपत, युद्ध खींचने से गहराएगा 60 फीसदी संकट
राजस्थान विधानसभा : दो वर्षों में 187 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी, 2025 में 5941 खिलाड़ियों ने अनुदान के लिए किया आवेदन
खड़गे-राहुल गांधी ने सीआईएसएफ को स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं : सतर्कता से देश के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों की सुरक्षा हो रही सुनिश्चित, असंख्य जिंदगियों को संकट के समय बचाया जा सका
ओलंपिक गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य : 1900 के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, टी-20 विश्व कप जिताने के बाद अब 2028 ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने पर नजर