25 साल बाद रिलीज हुई विद्या बालन की फिल्म ‘द लास्ट टेनेंट’ : अभिनेत्री हुई भावुक, इरफान खान को बताया 'सबसे नैचुरल एक्टर'

सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर करते हुए विद्या ने बताया

25 साल बाद रिलीज हुई विद्या बालन की फिल्म ‘द लास्ट टेनेंट’ : अभिनेत्री हुई भावुक, इरफान खान को बताया 'सबसे नैचुरल एक्टर'
विद्या बालन की 25 साल पहले शूट हुई शॉर्ट फिल्म ‘द लास्ट टेनेंट’ यूट्यूब पर रिलीज। फिल्म में उनके साथ दिवंगत इरफान खान नजर आए। विद्या ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए शुरुआती संघर्ष, फिल्मों से रिप्लेस होने और इरफान को “सबसे नैचुरल एक्टर” बताते हुए पुरानी यादें ताजा।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन की हाल ही में यू-ट्यूब पर एक शॉर्ट फिल्म लास्ट टेनेंटरिलीज हुई है, जिसमें उनके को-स्टार इरफान खान हैँ। विद्या बालन की यह फिल्म 25 साल पहले शूट हुई थी, जिसे उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में शूट किया था। हालांकि, तब यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई थी। अब जब 25 साल बाद यह फिल्म यू-ट्यूब पर आई है, तो इसे देखकर दर्शकों के साथ खुद विद्या बालन भी बेहद भावुक हो गई हैं। इतने लम्बे समय बाद रिलीज हुई इस फिल्म को देखकर भावुक विद्या ने अपने दर्शकों के साथ अपने करियर के शुरुआती संघर्षों से जुड़ी यादों को बेहद खूबसूरती से साझा किया है।

सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर करते हुए विद्या ने बताया है कि उस दौर में उनके साथ कई निराशाजनक घटनाएं हुई थीं। उनकी पहली मलयालम फिल्मचक्रमबंद हो गई थी और अगले तीन सालों में उन्हें लगभग एक दर्जन फिल्मों से रिप्लेस कर दिया गया था। ऐसे में लास्ट टेनेंटभी उन अधूरी यादों का हिस्सा बन गई थी, जिन्हें वह पीछे छोड़ देना चाहती थीं।

गौरतलब है कि इन भावुक यादों के साथ एक बार फिर इस फिल्म को दोबारा देखना विद्या के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें उनके साथ दिवंगत अभिनेता इरफान खान थे, जिनके अभिनय की तारीफ करते हुए विद्या ने उन्हेंसबसे नैचुरल एक्टरबताया है।

विद्या ने अपने पोस्ट में लिखा- मैंने पहली बार लास्ट टेनेंटदेखी, क्योंकि मैंने इसकी शूटिंग 25 साल पहले की थी। किसी वजह से यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई। यह वह समय था, जब मेरे हाथ लगने वाली कोई भी चीज पूरी नहीं हो रही थी। मेरी पहली मलयालम फिल्मचक्रमबंद हो गई थी और उसके बाद तीन सालों तक मुझे लगभग दर्जन भर फिल्मों से रिप्लेस कर दिया गया था। फिर धीरे-धीरे मैंने उन सभी चीजों की तरह इसे भी भूल जाना बेहतर समझा।

Read More जैकलीन फर्नांडीज अपनी पहली पूर्ण हॉरर फिल्म में आएंगी नजर : शूटिंग जल्द होगी शुरू, फैंस एक्साइटेड

विद्या बालन ने पोस्ट में अपनी बात आगे बढ़ाते हुए लिखा- फिर पिछले हफ्ते निर्देशक सार्थक दासगुप्ता का मैसेज आया कि फिल्म यूट्यूब पर रिलीज हो गई है। तभी मुझे एक धुंधली सी याद आई। मुझे याद आया कि मैंने अपनी बहन को सेट से फोन करके बताया था कि मैंबनेगी अपनी बातवाले इरफान खान के साथ शूट कर रही हूं। उस वक्त भी मुझे लगता था कि वह सबसे नैचुरल एक्टर हैं और कल रात फिल्म देखकर भी मुझे वही महसूस हुआ। उनके अभिनय में कभी कोई बनावट नहीं थी। हालांकि, इरफान के जाने के बाद मुझे हमेशा इस बात का अफसोस रहा कि कुछ फिल्में, जिनमें हम दोनों साथ नजर आने वाले थे, कभी बन नहीं पाईं, लेकिन अब कम से कम मेरे पास लास्ट टेनेंटतो है। तो 25 साल लगे हमारे सितारों को मिलने में मेरे साथी कैप्रिकॉर्न, इरफान खान, लेकिन आखिरकार वे मिल ही गए।

Read More फिल्म 'बेबी डू डाई डू्' का प्रमोशन इवेंट : हुमा कुरैशी का खुलासा- बेबी सिर्फ हत्यारी नहीं, अपनी शर्तों पर जीने वाली एक इंसान है

 

Read More भरोसे और रणनीति के खेल ‘एलायंस’ का ट्रेलर रिलीज : कुणाल खेमू होंगे होस्ट, जानें प्रीमियर डेट

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, 48 मिनट के युद्ध ने अमेरिका को दिया बड़ा मुनाफा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, 48 मिनट के युद्ध ने अमेरिका को दिया बड़ा मुनाफा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने वेनेजुएला संघर्ष की लागत से 28 गुना अधिक तेल...
वाटरशेड परियोजनाओं में देरी पर केंद्र नाराज, राजस्थान सरकार को भेजा पत्र
पेपरलीक के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी अभियान : 28 शहरों में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, वेणुगोपाल बोले- छात्रों, युवाओं और जनता की चिंताओं को रखेंगे देश के सामने
धौलपुर नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त निलंबित, अनियमितताओं के मामले में कार्रवाई
फ्रांस में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू का कहर : खुद को ठंडा करने के लिए असुरक्षित जल क्षेत्रों में तैरने उतर रहे लोग, डूबने से 39 लोगों की मौत
ना IIT और ना IIM..फिर भी बने WhatsApp के नए CEO, जानें कौन हैं कुणाल शाह? 
पचपदरा रिफाइनरी की प्रगति की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश