विजय वर्मा की वेब सीरीज मटका किंग की शूटिंग पूरी : 1960 के दशक की मुंबई की दुनिया और मटका जुए की रोमांचक कहानी

शूटिंग पूरी होने की खुशी की जाहिर

विजय वर्मा की वेब सीरीज मटका किंग की शूटिंग पूरी : 1960 के दशक की मुंबई की दुनिया और मटका जुए की रोमांचक कहानी
मटका किंग को सिद्धार्थ रॉय कपूर की रॉय कपूर फिल्म्स ने बनाया है और यह अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विजय वर्मा  की आने वाली वेबसीरीज मटका किंग की शूटिंग पूरी हो गयी है। नागराज मंजुले द्वारा निर्देशित वेब सीरीज मटका किंग 1960 के दशक की मुंबई की दुनिया और मटका जुए की रोमांचक कहानी पर आधारित है। विजय वर्मा इस सीरीज में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

विजय वर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास मटका केक की तस्वीर शेयर कर शूटिंग पूरी होने की खुशी जाहिर की। विजय ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मटके की तस्वीर लगाई, जिस पर लाल कपड़ा ढका हुआ है। विजय वर्मा ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर मटका के आकार के केक की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मटका किंग रैप्ड! इस सीरीज में विजय के अलावा कृतिका कामरा, साईं ताम्हणकर, गुलशन ग्रोवर और सिद्धार्थ जाधव भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। मटका किंग को सिद्धार्थ रॉय कपूर की रॉय कपूर फिल्म्स ने बनाया है और यह अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित