विक्रम भट्ट का खुलासा : जेल में तेज बुखार में तड़पते रहे फिल्ममेकर, इलाज में हुई लापरवाही, 30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में हुई थी जेल

फिल्ममेकर ने सोशल मीडिया पर लिखा

विक्रम भट्ट का खुलासा : जेल में तेज बुखार में तड़पते रहे फिल्ममेकर, इलाज में हुई लापरवाही, 30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में हुई थी जेल

विक्रम भट्ट ने 30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में जेल में बिताए अपने दर्दनाक अनुभव साझा। उन्होंने बताया कि उदयपुर जेल में कड़ाके की ठंड के दौरान उन्हें तेज बुखार हुआ, समय पर इलाज नहीं मिला। गंभीर बीमारी एक्सियल स्पॉन्डिलोआर्थराइटिस के बावजूद उन्हें अस्पताल नहीं ले जाया गया।

मुंबई। फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने 30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में जेल में बिताए अपने दर्दनाक अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि दिसंबर से फरवरी के बीच उदयपुर जेल में रहने के दौरान कड़ाके की ठंड में उन्हें तेज बुखार हो गया था, लेकिन समय पर इलाज नहीं मिल सका। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि बैरक में ठंड से कांपते हुए उन्होंने कई कंबल ओढ़े, फिर भी राहत नहीं मिली।

विक्रम भट्ट के अनुसार, जेल अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं का अभाव था और वहां के डॉक्टर ने बिना उचित जांच के उन्हें सामान्य बताया। उनकी गंभीर बीमारी एक्सियल स्पॉन्डिलोआर्थराइटिस के बावजूद उन्हें अस्पताल नहीं ले जाया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस अन्य ड्यूटी में व्यस्त रही, जबकि वे लगातार दर्द और बुखार से जूझते रहे।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास