‘द पैराडाइज’ में राघव जुयाल की धमाकेदार एंट्री : निभाएंगे विक्रम मलिक का किरदार, जानें रिलीज डेट

फिल्म 8 भाषाओं में प्रदर्शित की जाएगी

‘द पैराडाइज’ में राघव जुयाल की धमाकेदार एंट्री : निभाएंगे विक्रम मलिक का किरदार, जानें रिलीज डेट
फिल्म ‘द पैराडाइज’ के लिए अभिनेता राघव जुयाल का कैरेक्टर रिवील वीडियो जारी, वे विक्रम मलिक के दमदार किरदार में नजर आए। नानी और निर्देशक श्रीकांत ओडेला की फिल्म 21 अगस्त 2026 को 8 भाषाओं में रिलीज।

मुंबई। अभिनेता राघव जुयाल आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म पैराडाइजमें विक्रम मलिक के दमदार किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के निर्माताओं ने एक विशेष कैरेक्टर रिवील वीडियो जारी कर उनके किरदार से पर्दा उठाया है।

नैचुरल स्टार नानी अभिनीत और निर्देशक श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बन रही पैराडाइजको वर्ष 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में माना जा रहा है। फिल्मदसराकी सफलता के बाद नानी और श्रीकांत ओडेला का यह दूसरा बड़ा सहयोग है, जिसे लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है।

वीडियो में राघव जुयाल का अब तक का सबसे अलग और प्रभावशाली अवतार देखने को मिला है। विक्रम मलिक के रूप में उनका किरदार ताकत, आक्रोश और प्रभावशाली व्यक्तित्व से भरपूर नजर आता है। वीडियो में उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और ऊर्जावान प्रस्तुति ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। वहीं, नानी के साथ उनकी मौजूदगी ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।

एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले निर्मित पैराडाइज’ 21 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, अंग्रेजी और स्पेनिश समेत 8 भाषाओं में प्रदर्शित की जाएगी।

Read More फूड सेफ्टी पर काजल अग्रवाल ने अपनी दमदार पोस्ट से छेड़ी अहम बहस : ‘द इंडिया स्टोरी’ जल्द होगी रिलीज, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा

फिल्म के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुतीकरण को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्टों के अनुसार, निर्माताओं ने हॉलीवुड अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स से अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिल्म को प्रस्तुत करने के लिए संपर्क किया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। भव्य पैमाने, दमदार कलाकारों और वैश्विक द्दष्टिकोण के साथ पैराडाइजसे दर्शकों को बड़ी उम्मीदें हैं।

Read More जैकलीन फर्नांडीज अपनी पहली पूर्ण हॉरर फिल्म में आएंगी नजर : शूटिंग जल्द होगी शुरू, फैंस एक्साइटेड

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में प्री-मानसून मेहरबान : जयपुर में कई इलाकों में बारिश, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट राजस्थान में प्री-मानसून मेहरबान : जयपुर में कई इलाकों में बारिश, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
राजस्थान में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत। दोपहर राजधानी जयपुर में हुई...
महाराष्ट्र की राजनीति में सनसनी! राज ठाकरे बोले- जनता के मुद्दे दबाने के लिए खड़े किए जा रहे विवाद
जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 40 लाख की चोरी का खुलासा, कुख्यात सतपाल फौजी गैंग गिरफ्तार
डंपिंग साइटों पर पड़े पुराने कचरे का शीघ्र होगा निस्तारण, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
अमेरिकी विशेष दूत ईरान के साथ बातचीत के लिए स्विट्जरलैंड रवाना, संभावित परमाणु समझौते पर होगी बातचीत!
बन्धया बालाजी क्षेत्र में नाली जाम : सड़क क्षतिग्रस्त, आवागमन हो रहा प्रभावित
असर खबर का : यातायात विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेब्रा लाइन बनी, वाहन चालकों को मिली राहत