विशाल जेठवा ने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए शुरू की तैयारी : दिखा अभिनेता का नया फिटनेस अवतार, फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी हथेलियों की क्लोज-अप तस्वीर शेयर की

विशाल जेठवा ने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए शुरू की तैयारी : दिखा अभिनेता का नया फिटनेस अवतार, फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

अभिनेता विशाल जेठवा ने आगामी प्रोजेक्ट के लिए कड़ी फिटनेस तैयारी शुरू की। 105 पुल-अप्स और वर्कआउट से पड़े छालों की तस्वीर साझा कर चर्चा बटोरी। बॉडीवेट और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से स्टैमिना बढ़ा रहे। पिछले डेढ़ महीने से ट्रेनर के साथ मेहनत कर उनका फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन साफ नजर आ रहा।

मुंबई। अभिनेता विशाल जेठवा ने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए  तैयारी शुरू कर दी है। विशाल जेठवा ने अपने हालिया फिटनेस पोस्ट से लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। हाल ही में, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी हथेलियों की क्लोज-अप तस्वीर शेयर की, जिसमें कड़े वर्कआउट की वजह से पड़े छाले और निशान साफ दिखाई दे रहे थे।

सबका ध्यान सिर्फ तस्वीर ने ही नहीं, बल्कि उसके साथ लिखे कैप्शन ने भी खींचा। उन्होंने लिखा- 105 पुल-अप्स। कोई शॉर्टकट नहीं।  40 वजन (10किलोग्राम ), 60 बॉडीवेट, 5 सिर्फ शरीर को जगाने के लिए।

दरअसल, यह ट्रेनिंग विशाल के आने वाले प्रोजेक्ट के लिए है, जिसके लिए वह एक फिजिकली डिमांडिंग रोल की तैयारी कर रहे हैं। अपने काम के प्रति समर्पण के लिए जाने जाने वाले विषाल इस बार खुद को शारीरिक रूप से नई सीमाओं तक ले जा रहे हैं।

अपनी ट्रेनिंग के बारे में बात करते हुए विशाल ने कहा- मैं इन दिनों बॉडीवेट ट्रेनिंग और स्ट्रेंथ वर्क का कॉम्बिनेशन कर रहा हूँ, ताकि ओवरऑल फिटनेस और स्टैमिना बेहतर हो सके। मेरा फोकस है लगातार मेहनत करना, धीरे-धीरे ताकत बढ़ाना और हर दिन अपनी लिमिट को आगे बढ़ाना, साथ ही ट्रेनिंग को अनुशासित और स्ट्रक्चर्ड रखना।

Read More शादी की चौथी सालगिरह पर आलिया-रणबीर का खास सेलिब्रेशन : बर्फीली वादियों से शेयर की तस्वीरें-वीडियो, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा

एक करीबी सूत्र के अनुसार- विशाल पिछले डेढ़ महीने से अपने ट्रेनर निकेश के साथ जिम में काफी समय बिता रहे हैं। यह ट्रांसफॉर्मेशन उनकी कड़ी और लगातार मेहनत का नतीजा है। उनके शरीर में साफ तौर पर मसल्स बढ़े हैं। यह सब उनके आने वाले प्रोजेक्ट की तैयारी के लिए है, जिसमें इस तरह की इंटेंस ट्रेनिंग की जरूरत है।

Read More विक्रम भट्ट का खुलासा : जेल में तेज बुखार में तड़पते रहे फिल्ममेकर, इलाज में हुई लापरवाही, 30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में हुई थी जेल

 

Read More कृतिका कामरा और विजय वर्मा के बीच आपसी सम्मान : ‘मटका किंग’ को मिल रही दर्शकों से सराहना, एक-दूसरे की एक्टिंग की जमकर की तारीफ

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को वाराणसी में 50,000 महिलाओं के साथ भव्य ‘नारी शक्ति महोत्सव’ में शामिल होंगे। कार्यक्रम...
ईरान ने किया दूसरी दौर की वार्ता से इनकार : अमेरिकी बलों ने ईरानी ज़हाज जब्त किया, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा : पुलिस ने रास्ते में रोका, बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल
महिला आरक्षण पर उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान : 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने का फैसला, सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला
आरएएस भर्ती-2024 परिणाम का विश्लेषण : मैरिट में पहले और बीसवें स्थान के मध्य महज 33 अंकों का रहा अंतर, लिस्ट में नीचे जाते-जाते अंतर बहुत कम
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
जयपुर में बेकाबू सफेद कार का कहर : बाइक सवार को टक्कर मार फरार, CCTV में कैद वारदात