यशराज फिल्म्स ने ‘अल्फा’ की रिलीज डेट का किया ऐलान : आलिया भट्ट के दमदार एक्शन अवतार वाला टीजर पोस्टर जारी, जानें रिलीज डेट 

फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शर्वरी नजर आएंगी

यशराज फिल्म्स ने ‘अल्फा’ की रिलीज डेट का किया ऐलान : आलिया भट्ट के दमदार एक्शन अवतार वाला टीजर पोस्टर जारी, जानें रिलीज डेट 

यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट अभिनीत एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज डेट घोषित की। फिल्म में शर्वरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल। टीजर पोस्टर में आलिया का दमदार एक्शन अवतार दिखा।

मुंबई। यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘अल्फा’ 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यशराज फिल्म्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर ‘अल्फा’ की थिएट्रिकल रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। आलिया भट्ट अभिनीत यह फिल्म अब 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस घोषणा के साथ ही यशराज फिल्म्स, आलिया भट्ट और शर्वरी ने सोशल मीडिया पर एक बिल्कुल नया टीजर पोस्टर भी साझा किया। इस पोस्टर में आलिया भट्ट का एक नया और बेहद दमदार एक्शन अवतार दिखाई दे रहा है, जिसमें वह चोटों और कट के निशानों से भरी हुई नजर आ रही हैं, मानो किसी खूनखराबे वाली भिड़ंत के बाद की स्थिति हो।

‘अल्फा’ में आलिया भट्ट के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की उभरती स्टार शर्वरी नजर आएंगी। यह एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर है, जिसमें अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में आलिया और शर्वरी का आमना-सामना बॉबी देओल से होने वाला है, जहां यह दोनों एक क्रूर और तीव्र टकराव में दिखाई देंगी।

यह फिल्म आलिया भट्ट की यशराज फिल्म्स के साथ पहली फिल्म है। साथ ही यह भारत की पहली ऐसी महिला-प्रधान पूर्ण एक्शन फिल्म है, जिसमें आलिया और शर्वरी मिलकर ऐसे एक्शन सीक्वेंस करती नजर आएंगी, जैसा दर्शकों ने अब तक किसी अभिनेत्री को बड़े पर्दे पर करते नहीं देखा होगा।

Read More ग्लैमर और आत्मविश्वास का संगम : मिस एण्ड मिसेज राजस्थान ग्लैमर 2026 का ग्रैंड फिनाले, फाइनलिस्ट्स करेंगी प्रतिभा का प्रदर्शन

‘अल्फा’ का निर्देशन शिव रवैल ने किया है, जिन्होंने इससे पहले यशराज फिल्म्स की वैश्विक स्तर पर सफल वेब सीरीज ‘द रेलवे मेन’ का निर्देशन किया था। इस फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है।

Read More ‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर रिलीज : फिल्म ऐतिहासिक कहानी पर आधारित, मराठी और हिंदी भाषा में होगी रिलीज

 

Read More ‘डकैत’ सिर्फ एक्शन नहीं, अधूरे प्यार की कहानी : अदीवी शेष ने बताया फिल्म को मॉडर्न रोमियो-जूलियट का रुप, जानें अभिनेता ने और क्या कहा

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ