यो यो हनी सिंह का म्यूजिक वीडियो ‘आदत’ रिलीज, एपी ढिल्लों और वाणी कपूर की जबरदस्त पावरहाउस जोड़ी ने मचाई धूम

म्यूजिक वीडियो अब टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर एक्सक्लूसिव रूप से उपलब्ध 

यो यो हनी सिंह का म्यूजिक वीडियो ‘आदत’ रिलीज, एपी ढिल्लों और वाणी कपूर की जबरदस्त पावरहाउस जोड़ी ने मचाई धूम
लोकप्रिय रैपर यो यो हनी सिंह का म्यूजिक वीडियो ‘आदत’ रिलीज हो गया है। एल्बम 51 ग्लोरियस डेज का यह ट्रैक एपी ढिल्लों और वाणी कपूर के साथ हाई-वोल्टेज, स्टाइलिश और इमोशनल फ्यूजन पेश करता है। मिहिर गुलाटी के निर्देशन में तैयार वीडियो अब टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर एक्सक्लूसिव उपलब्ध है और फैंस में उत्साह बढ़ा रहा है।

मुंबई। लोकप्रिय रैपर यो यो हनी सिंह का म्यूजिक वीडियो ‘आदत’ रिलीज हो गया है। यो यो हनी सिंह के एल्बम 51 ग्लोरियस डेज का गाना ‘आदत’ सितंबर में एल्बम के रिलीज होते ही स्ट्रीमिंग प्लेटफॉम्र्स पर चाटर्स तोड़ने लगा। दर्शकों की जबरदस्त मांग को देखते हुए, टी-सीरीज और भूषण कुमार अब इस गाने को स्क्रीन पर लेकर आए हैं। यो यो हनी सिंह और एपी ढिल्लों की पावरहाउस जोड़ी द्वारा स्वैग के साथ तैयार किया गया और खूबसूरत वाणी कपूर अभिनीत,‘आदत’ एक बार फिर प्लेलिस्ट्स पर छा जाने के लिए तैयार है।

यो यो हनी सिंह और एपी ढिल्लों की आवाज और संगीत से सजा ‘आदत’ यो यो को एपी ढिल्लों की मॉडर्न, वातावरणीय साउंडस्केप में पूरे दमखम के साथ उतरते हुए दिखाता है, वहीं वे अपने सिग्नेचर डॉमिनेंस के साथ ट्रैक पर पूरी पकड़ बनाए रखते हैं। कहलोन और जैकबार्स के बोल गाने में एक सिहरन भरी कड़वाहट जोड़ते हैं, जो मूड को और गहराई देते हैं और कंपोजिशन के इमोशनल एज को और तेज करते हैं।

मिहिर गुलाटी द्वारा निर्देशित म्यूजिक वीडियो इस इलेक्ट्रिक फ्यूजन को दर्शाता है, जो एपी ढिल्लों की शैडोई, मिनिमलिस्ट एस्थेटिक और यो यो हनी सिंह की बोल्ड, लाइफ से बड़ी दुनिया के बीच सहजता से आगे-पीछे चलता है। वाणी कपूर की मैग्नेटिक मौजूदगी हर फ्रेम को थामे रखती है, जो विजुअल नैरेटिव में बैलेंस, आकर्षण और तीव्रता लेकर आती है। साथ मिलकर, यह तिकड़ी एक स्टाइलिश, हाई-वोल्टेज स्पेक्टेकल पेश करती है, जो लंबे समय तक असर छोड़ता है।

पहले से ही देशभर में प्लेलिस्ट्स पर धूम मचाता और सभी प्रमुख प्लेटफॉम्र्स पर स्ट्रीम होता एक सर्टिफ़ाइड फैन फेवरेट बन चुका ‘आदत’ अपनी जीत की लय बरकरार रखे हुए है। इसका म्यूजिक वीडियो अब टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर एक्सक्लूसिव रूप से उपलब्ध है, जो एक बार फिर चर्चाओं को हवा देने के लिए तैयार है।

Read More बॉक्स ऑफिस की अगली जंग के लिए तैयार बॉलीवुड सितारे, जानें सनी देओल से लेकर कार्तिक आर्यन तक की दमदार लाइनअप के बारे में

 

Read More पुलकित सम्राट ने पूरी की नई फिल्म की शूटिंग : एक गाने की शूटिंग बाकी, फैंस में उत्साह

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद