जाकिर खान ने दिल्ली के शुरुआती संघर्ष को किया याद, कहा- रंग-रूप और पहनावे को लेकर महसूस किया सांस्कृतिक बदलाव

'डबल डेट' का एपिसोड नेहा धूपिया के यूटयूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा

जाकिर खान ने दिल्ली के शुरुआती संघर्ष को किया याद, कहा- रंग-रूप और पहनावे को लेकर महसूस किया सांस्कृतिक बदलाव
कॉमेडियन-अभिनेता जाकिर खान ने ‘डबल डेट’ शो में इंदौर से दिल्ली आने के बाद के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में रंग-रूप, पहनावे और बातचीत के अंदाज से लोगों को आंकने का अनुभव हुआ। जाकिर ने संगीत और क्रिकेट के प्रति अपने जुनून का भी जिक्र किया।

मुंबई। कॉमेडियन और अभिनेता जाकिर खान ने नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो 'डबल डेट' में इंदौर से दिल्ली आने और राजधानी में अपनी पहचान बनाने के दौरान मिले अनुभवों को साझा किया। जाकिर ने कहा कि दिल्ली आने पर उन्हें बड़ा सांस्कृतिक बदलाव महसूस हुआ। लोगों के लिए किसी व्यक्ति का रंग-रूप और पहनावा काफी मायने रखता था और खुद को स्थापित करने तक उन्हें गंभीरता से नहीं लिया जाता था। उन्होंने कहा कि बातचीत के अंदाज से कई बार सामने वाले को छोटा महसूस कराया जाता था, ऐसा अनुभव उन्होंने दिल्ली में किया, इंदौर में नहीं। उन्होंने कहा कि संगीत और क्रिकेट के प्रति वह काफी जुनूनी हैं, लेकिन इन विषयों पर ज्यादा बात करने से बचते हैं। उनके दादाजी ने उन्हें सिखाया था कि किसी चीज को लेकर बहुत ज्यादा जुनूनी हों तो चुप रहना चाहिए, क्योंकि जरूरी नहीं कि सामने वाला भी उसमें उतनी ही दिलचस्पी रखता हो।

बातचीत के दौरान नेहा धूपिया ने मजाक में पूछा कि क्या वह दिल्ली की लड़कियों को लेकर जुनूनी नहीं हैं, जिस पर जाकिर ने सीधे कहा  नहीं। शो में पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान भी शामिल हुए। दोनों ने अपने जीवन, करियर और निजी अनुभवों से जुड़े कई दिलचस्प पहलुओं पर खुलकर बातचीत की। 'डबल डेट' का यह एपिसोड नेहा धूपिया के यूटयूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है।

 

Read More ओडिशा की जया बनीं वीनस मिसेज इंडिया इंटरनेशनल, नेहा को मिला मिस इंडिया इंटरनेशनल का ताज

Read More फिल्म ‘होमबाउंड’ ने पूरा किया 1 साल, संवेदनशील अभिनय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर फिल्म की मौजूदगी रही खास

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस का दावा, तीन महीने में 25 फीसदी तक बढ़ा रसोई का बजट, महंगाई पर सरकार को घेरा कांग्रेस का दावा, तीन महीने में 25 फीसदी तक बढ़ा रसोई का बजट, महंगाई पर सरकार को घेरा
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर कमरतोड़ महंगाई को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि त्योहारों...
सड़क किनारे नहीं, अब फुटपाथ पर चलेगा जयपुर! पांच प्रमुख मार्गों पर बनेंगे 9 किमी फुटपाथ
नाहरगढ़ जैविक उद्यान में वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ, दीप प्रज्वलन के साथ हुई शुरुआत
चुनाव आयोग के खिलाफ फैलाया जा रहा ‘फर्जी नैरेटिव’ बेनकाब हो चुका है: फडणवीस
अरिहंत फ्रेंड्स ग्रुप ने मनाया क्षमावाणी पर्व मिलन समारोह, 16 दंपतियों ने बच्चों संग लिया हिस्सा
रूसी उद्यमी का दावा- अमेरिका ने 1 करोड़ डॉलर जब्त कर 54 लाख डॉलर यूक्रेन को दिए
एयू स्मॉल बैंक की माइक्रोफाइनेंस शाखाएं 1000 पार, 59 हजार गांवों में पहुंच