अमेरिका ने इजरायल को सौंपा पहला तामीर इंटरसेप्टर, जानें क्यों है खास

आयरन डोम 10,000 से ज्यादा सफल इंटरसेप्शन कर चुका

अमेरिका ने इजरायल को सौंपा पहला तामीर इंटरसेप्टर, जानें क्यों है खास
अमेरिका के अर्कांसस में पूरी तरह तैयार किया गया पहला तामीर इंटरसेप्टर इजरायल को सौंप दिया गया है। यह पहली बार है जब आयरन डोम मिसाइल डिफेंस सिस्टम में इस्तेमाल होने वाला तामीर इंटरसेप्टर अमेरिका में बनाया गया।

अमेरिका के अर्कांसस में पूरी तरह तैयार किया गया पहला तामीर इंटरसेप्टर इजरायल को सौंप दिया गया है। यह पहली बार है जब आयरन डोम मिसाइल डिफेंस सिस्टम में इस्तेमाल होने वाला तामीर इंटरसेप्टर अमेरिका में बनाया गया है। इसे इजरायल के मिसाइल डिफेंस ऑर्गेनाइजेशन को सौंपा गया।

इजरायल के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह कार्यक्रम अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे साझा रक्षा सहयोग का हिस्सा है। इंटरसेप्टर को अमेरिका के अर्कांसस स्थित ईस्ट कैमडेन में रेथियॉन-राफेल एरिया प्रोटेक्शन सिस्टम्स की फैक्ट्री में तैयार किया गया है।

तामीर इंटरसेप्टर, इजरायल के चर्चित आयरन डोम एयर और मिसाइल डिफेंस सिस्टम का अहम हिस्सा है। इसका इस्तेमाल रॉकेट और अन्य हवाई खतरों को रोकने के लिए किया जाता है। इजरायल के अनुसार, आयरन डोम ने हाल के वर्षों में कई संघर्षों के दौरान देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कैमडेन की यह फैक्ट्री अमेरिका के बाहर नहीं, बल्कि इजरायल के बाहर तामीर इंटरसेप्टर बनाने वाली पहली फैक्ट्री है। इसे इजरायली कंपनी राफेल और अमेरिकी कंपनी रेथियॉन के संयुक्त उपक्रम के जरिए स्थापित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य अमेरिका में तामीर इंटरसेप्टर के उत्पादन की क्षमता विकसित करना है।

Read More गांधी के विचारों की आधुनिक प्रासंगिकता

इजरायल के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि इस फैक्ट्री से दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग और मजबूत होगा। साथ ही, अमेरिका में रोजगार के अवसर बढ़ने और उसके रक्षा उत्पादन तंत्र को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Read More राज काज में क्या है खास, जानें 

इजरायल मिसाइल डिफेंस ऑर्गेनाइजेशन के निदेशक मोशे पटेल ने कहा कि आयरन डोम ने कई तरह के खतरों से लोगों की जान बचाने और नुकसान कम करने में अपनी अहमियत साबित की है। राफेल के अधिकारी श्लोमो टोएफ ने कहा कि शुरुआत में कई लोगों को आयरन डोम की सफलता पर संदेह था, लेकिन इंजीनियरों ने इसे सफल बनाकर दिखाया। उनके मुताबिक, अब तक आयरन डोम 10,000 से ज्यादा सफल इंटरसेप्शन कर चुका है।

Read More बेटियां ही सरकारी स्कूलों की उम्मीद क्यों?

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रशांत महासागर में मजबूत हो रहे अल नीनो का असर, मैदानों में होने वाली गर्मी पहाड़ चढ़कर हिमालयी देश नेपाल और भूटान तक पहुंच रही प्रशांत महासागर में मजबूत हो रहे अल नीनो का असर, मैदानों में होने वाली गर्मी पहाड़ चढ़कर हिमालयी देश नेपाल और भूटान तक पहुंच रही
प्रशांत महासागर में अल नीनो मजबूत होने से दक्षिण एशिया में भीषण गर्मी का खतरा बढ़ गया है। नई दिल्ली...
नए पद पर ज्वॉइनिंग नहीं की तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई, स्थानांतरण होने के बावजूद जेडीए से कार्यमुक्त नहीं 
विश्वेंद्र सिंह ने फिर उठाए प्रदेश नेतृत्व पर सवाल, बोले-स्वाभिमानी लोगों का पार्टी में दम घुट रहा
त्योहारों पर रेलवे की सौगात : अयोध्या से साबरमती और साबरमती से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, जयपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव
सप्ताह के आखिरी दिन हरे निशान में खुला बाजार: सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा उछला, आईटी कंपनियों में लिवाली का जोर
ट्रम्प ने दिया झटका: कई भारतीय कंपनियों पर अमेरिका की सख्ती, ग्रीन कार्ड के लिए स्पॉन्सर करती हैं कंपनियां
कल से बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद : अब बारिश के बाद बढ़ेगी सर्दी, पिलानी में पारा 39.7 डिग्री