यूके में अब पहले से ज्यादा लंबी चल रहीं शादियां

2025 में इंग्लैंड और वेल्स में कुल 1,05,002 तलाक दर्ज

यूके में अब पहले से ज्यादा लंबी चल रहीं शादियां
इंग्लैंड और वेल्स में बढ़ती जीवन-यापन लागत तलाक के फैसले को प्रभावित करती दिख रही है। इंग्लैंड और वेल्स में बढ़ती महंगाई का असर अब पारिवारिक रिश्तों पर भी दिखाई दे रहा है।

इंग्लैंड और वेल्स में बढ़ती जीवन-यापन लागत तलाक के फैसले को प्रभावित करती दिख रही है। इंग्लैंड और वेल्स में बढ़ती महंगाई का असर अब पारिवारिक रिश्तों पर भी दिखाई दे रहा है। तलाक के मामलों में तेजी आने के बजाय एक अलग तस्वीर सामने आई है। शादियां पहले की तुलना में ज्यादा लंबे समय तक चल रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अलग घर बसाने का खर्च, किराया, मॉर्गेज और बच्चों की देखभाल जैसी बढ़ती लागत कई कपल्स को तलाक का फैसला टालने के लिए मजबूर कर रही है। इंग्लैंड और वेल्स के ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स यानी ओएनएस के अनुसार, 2025 में तलाक में खत्म हुई शादी की औसत अवधि 13 साल रही। 1963 में रिकॉर्ड शुरू होने के बाद यह सबसे लंबी अवधि है। इसके मुकाबले 1985 में यह औसत अवधि सिर्फ 8.9 साल थी।

एक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में इंग्लैंड और वेल्स में कुल 1,05,002 तलाक दर्ज हुए। इनमें 1,02,879 विपरीत लिंग वाले दंपतियों के और 2,123 समान लिंग वाले दंपतियों के तलाक थे। ओएनएस के मुताबिक, कुल तलाक की संख्या 1980, 1990 और 2000 के शुरुआती वर्षों में दर्ज चरम स्तर से कम है। ओएनएस के जनसंख्या जीवन घटनाक्रम विभाग के प्रमुख ग्रेग सीली के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में तलाक की दर अपेक्षाकृत स्थिर रही है, लेकिन अब लोग रिश्ता खत्म करने से पहले ज्यादा समय तक साथ रह रहे हैं। तलाक विशेषज्ञों के मुताबिक, इसकी एक वजह लगातार बढ़ती जीवन-यापन लागत हो सकती है। तलाक के बाद दो अलग घर चलाने की आर्थिक जिम्मेदारी कई लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन रही है। किराया, मॉर्गेज और बच्चों की देखभाल पर बढ़ता खर्च ऐसे दंपतियों के लिए मुश्किल बढ़ा रहा है, जो पहले से आर्थिक दबाव में हैं। ऐसे में कुछ लोग तलाक का फैसला टाल रहे हैं और पहले मध्यस्थता या कपल्स थेरेपी जैसे विकल्प आजमा रहे हैं। रिपोर्ट में एक और दिलचस्प बदलाव सामने आया है। कुछ दंपति अलग होने के बावजूद एक ही घर में रह रहे हैं। इसका कारण साझा संपत्ति और घरेलू खर्च को बनाए रखना बताया गया है। हालांकि, विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसी स्थिति रिश्तों में तनाव को और बढ़ा सकती है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मौसम में आया बदलाव तो बीमारियों ने जकड़ा : 7 से 10 दिन में जा रही खांसी, बुखार भी कर रहा परेशान मौसम में आया बदलाव तो बीमारियों ने जकड़ा : 7 से 10 दिन में जा रही खांसी, बुखार भी कर रहा परेशान
मौसम बदलने से मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़े। सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश, वायरल बुखार और शरीर दर्द की शिकायतें...
एशियन गेम्स 2026 : भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में, जापान को 3-1 से हराया 
निकाय नतीजों में कांग्रेस के दिग्गजों की सियासी जमीन की तस्वीर साफ, पढ़े पूरी खबर
भारत- खाड़ी परिषद व्यापार बातचीत आगे बढ़ी : व्यापार और ऊर्जा सहयोग मजबूत करने पर जोर, जयशंकर बोले- बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर भी साझा किए विचार
ट्रंप ने होर्मुज को फिर से खोलने की योजना को किया खारिज, दावा- जलमार्ग पर अमेरिका का नियंत्रण
राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला : आरोपी को सीसीटीवी फुटेज समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की कॉपी देना जरूरी
स्कूलों में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर राष्ट्रीय नीति की जरूरत : रिपोर्ट में की मांग, कहा- डिजिटल प्लेटफॉर्म की हो नियम मानने की कानूनी जिम्मेदारी