यूरोपीय जंगलों में लगी भीषण आग के बीच स्वयंसेवकों ने पेश की इंसानियत की मिसाल

100 से ज्यादा कुत्ते, बिल्ली व घोड़ों को बचाया

यूरोपीय जंगलों में लगी भीषण आग के बीच स्वयंसेवकों ने पेश की इंसानियत की मिसाल
दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस के गिरोंद क्षेत्र में लगी भीषण जंगल की आग ने हजारों लोगों को घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया, लेकिन इस त्रासदी के बीच एक ऐसा मानवीय चेहरा भी सामने आया, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा।

यूरोपीय जंगलों में लगी भीषण आग के बीच स्वयंसेवकों ने पेश की इंसानियत की मिसाल। फ्रांस में जान जोखिम में डालकर 100 से ज्यादा कुत्ते, बिल्ली घोड़ों को बचाया गया। दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस के गिरोंद क्षेत्र में लगी भीषण जंगल की आग ने हजारों लोगों को घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया, लेकिन इस त्रासदी के बीच एक ऐसा मानवीय चेहरा भी सामने आया, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा। धधकती आग, जहरीले धुएं और हर पल मंडराते खतरे के बावजूद स्वयंसेवकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना पीछे छूट गए 100 से अधिक कुत्तों, बिल्लियों, घोड़ों और अन्य बेजुबान जीवों को बचा लिया है और अभी यह अभियान जारी है।

आग की लपटों के बीच बेजुबान जानवरों की रक्षा के लिए इस स्तर पर चलाया गया यह अभियान हाल के वर्षों में शायद ही कहीं देखने को मिला हो। गिरोंद में लगी आग पेरिस के क्षेत्रफल से लगभग चार गुना बड़े इलाके में फैल गई थी। प्रशासन ने हजारों लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, लेकिन अचानक हुए इस पलायन में अनेक परिवार अपने पालतू जानवरों को साथ नहीं ले जा सके। कई लोग रोते हुए अपने घरों से निकले, क्योंकि उन्हें यह नहीं पता था कि वे अपने प्रिय साथी को दोबारा कभी देख पाएंगे या नहीं।

डेविड विशेष वाहन में पानी और पशु आहार लेकर आग प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। पुलिस की अनुमति से वे कई बार उन इलाकों तक गए, जहां आग गुजर चुकी थी या तेजी से बढ़ रही थी। आग तेजी से मकान की ओर बढ़ रही थी। सबसे मार्मिक घटना तब सामने आई जब एक दंपती के चार कुत्ते जलते इलाके में घर के भीतर फंसे डेविड और उनकी टीम ने जोखिम उठाकर घर का हिस्सा तोड़ा और अंतिम क्षणों में चारों कुत्तों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में जब कुत्ते अपने मालिकों से मिले तो वहां मौजूद कई लोगों की आंखें नम हो गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग