Rajasthan Police Action On Theft Case
राजस्थान  भरतपुर 

CM भजनलाल शर्मा की चचेरी बहन के घर दिनदहाड़े चोरी, मां-बेटे को कमरे में बंद कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े बदमाश

CM भजनलाल शर्मा की चचेरी बहन के घर दिनदहाड़े चोरी, मां-बेटे को कमरे में बंद कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े बदमाश राजस्थान के भरतपुर जिले में वैर थाना क्षेत्र के बयाना गेट स्थित एक मकान से बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पार कर दी। पीड़िता मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की चचेरी बहन हैं। घटना के समय कमरे में सो रहे मां-बेटे को बाहर से बंद कर चोर अलमारी में रखे 7 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और 7,000 रुपये नकद समेटकर फरार हो गए। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
Read More...

Advertisement