CM भजनलाल शर्मा की चचेरी बहन के घर दिनदहाड़े चोरी, मां-बेटे को कमरे में बंद कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े बदमाश
पुलिस जांच में जुटी
राजस्थान के भरतपुर जिले में वैर थाना क्षेत्र के बयाना गेट स्थित एक मकान से बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पार कर दी। पीड़िता मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की चचेरी बहन हैं। घटना के समय कमरे में सो रहे मां-बेटे को बाहर से बंद कर चोर अलमारी में रखे 7 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और 7,000 रुपये नकद समेटकर फरार हो गए। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के वैर थाना क्षेत्र में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की चचेरी बहन के घर शनिवार दोपहर दिनदहाड़े हुई लाखों रुपये की चोरी का अब तक सुराग नहीं लग सका है। बयाना गेट निवासी राधेश्याम के घर में बदमाशों ने दिनदहाड़े घुस कर कमरे में सो रहे मां-बेटे को बाहर से कुंदी लगाकर बन्द कर दिया और आराम से दूसरे कमरे की आलमारी में रखे करीब सात लाख रुपए के सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, हार, टीका, नथ, दो जोड़ी चांदी की पायल और सात हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए।
अपराह्न करीब चार बजे मां-बेटे की नींद खुली तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। उन्होंने पड़ोसियों को फोन करके दरवाजा खुलवाया।
Tags: Bhajan Lal Sharma Cousin Sister House Theft Bharatpur Ver Police Station Area Theft Bayana Gate Day Time Burglary Bharatpur Crime News Today Rajasthan Chief Minister Relative House Theft Ver Police Station Investigation Progress Bharatpur Jewelry Cash Theft News Rajasthan Police Action On Theft Case Bharatpur District Crime Update Ver Bayana Gate Local News
Related Posts
Post Comment
Latest News
02 Aug 2026 18:34:33
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन में आयोजित सर्वदलीय बैठक के दौरान विपक्ष से मानसून सत्र में...

Comment List