यूथ कांग्रेस ने एसपीसी जीसीए प्राचार्य के खिलाफ किया प्रदर्शन : विवादित बयान पर बखेड़ा, कहा- पाकिस्तान हमारा बड़ा भाई है

प्राचार्य के पुतले को फांसी के फंदे पर लटकाया

 यूथ कांग्रेस ने एसपीसी जीसीए प्राचार्य के खिलाफ किया प्रदर्शन : विवादित बयान पर बखेड़ा, कहा- पाकिस्तान हमारा बड़ा भाई है

यूथ कांग्रेस ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य के बयान के खिलाफ महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन। प्राचार्य के पुतले को फांसी के फंदे पर लटकाया। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने बताया कि प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार बहरवाल ने विवादित बयान दिया कि पाकिस्तान के लिए हमने गीत गाए और पाकिस्तान हमारा बड़ा भाई।

अजमेर। यूथ कांग्रेस ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य के बयान के खिलाफ मंगलवार को महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। प्राचार्य के पुतले को फांसी के फंदे पर लटकाया। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने बताया कि प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार बहरवाल ने विवादित बयान दिया कि पाकिस्तान के लिए हमने गीत गाए और पाकिस्तान हमारा बड़ा भाई है। बहरवाल प्राचार्य होने के साथ ही अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षक संगठन के प्रदेशाध्यक्ष भी हैं। उनका यह विवादित बयान देशद्रोही बयान है।  वहीं यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बाद प्राचार्य डॉ.बरहवाल ने  बयान  जारी कर कहा कि एक अकादमिक सम्मेलन के दौरान मेरी ओर से व्यक्त किए गए विचारों के कुछ  अंशों को संदर्भ से अलग कर प्रस्तुत करने से कुछ भ्रांतियां उत्पन्न हुई हैं।

जबकि अकादमिक विमर्श के दौरान प्रसंगवश एवं व्यंग्यात्मक रूप में कहा गया था। उसका उद्देश्य किसी राष्ट्र की तुलना करना नहीं था। भारत मेरे लिए एक सनातन, सांस्कृतिक रूप से समृद्ध, ऐतिहासिक रूप से गौरवशाली और पूर्णत: संप्रभु राष्ट्र है। मेरे विचार, लेख, मेरे द्वारा लिखी गई पुस्तकें और  वक्तव्य सदैव राष्ट्रबोध से प्रेरित रहे हैं। फिर भी मैं यह स्वीकार करता हूंक शब्दों की चयन प्रक्रिया और अभिव्यक्ति में और अधिक सावधानी अपेक्षित थी। जहां तक भारत के प्रथम  प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का प्रश्न है, उनके योगदान को लेकर कोई भी शंका  निराधार है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 21 पैसे मजबूत, 93.17 पर पहुंचा डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 21 पैसे मजबूत, 93.17 पर पहुंचा
अम्बेडकर जयंती के अवकाश के बाद भारतीय रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 21 पैसे की मजबूती के साथ 93.17...
सम्राट चौधरी बने बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री : मदरसे से रहा है ताल्लुक, पढ़ें लालू के साथ शुरूआत से लेकर सीएम बनने तक का सफर
कराड़ी हत्याकांड का खुलासा : जेवरात के लिए बृद्धा की हत्या कर काट दिए थे दोनों पैर, दोनों भाई बेंगलुरु से गिरफ्तार
लेबनान पर इजरायली हमलों की कई देशों ने की निंदा : तनाव कम करने की अपील, सभी पक्षों का एक स्थायी राजनीतिक समाधान की दिशा में काम करने का आग्रह
चारों पोल पर हुई लक्स लेवल की टेस्टिंग : डेडलाइन 15 अप्रैल, एक दिन पहले ही रोशनी से जगमगा उठा एसएमएस स्टेडियम
पंजाब में पलटी सिख श्रद्धालुओं को ले जा रही बस : हादसे में कई यात्रियों की मौत, 15 लोग घायल
असर खबर का - कोटा में जल्द दौड़ेंगी फायर फाइटिंग बाइक्स