कागज के टुकड़ों से असली नोट बनाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी, गिरोह के 3 बदमाश गिरफ्तार
टिंचर व कास्टिक सोडा में डुबोकर काला कर देते
कोतवाली थाना पुलिस ने कागज के टुकड़ों से असली नोट बनाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। बदमाश ने अपने पास 500-500 के नोटों के आकार के काले रंग के कागजों की गड्डियां रखते थे।
अजमेर। कोतवाली थाना पुलिस ने कागज के टुकड़ों से असली नोट बनाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। बदमाश ने अपने पास 500-500 के नोटों के आकार के काले रंग के कागजों की गड्डियां रखते थे। जब कोई भोला-भाला व्यक्ति बदमाशों के जाल में फंस जाता तो वो उसे असली नोट को एक खास केमिकल जिसमें टिंचर व कास्टिक सोडा में डुबोकर काला कर देते थे। उसके बाद वह पीड़ित को एक पतीले में पानी गर्म करके दिखाते थे कि जब काले नोट को उसमें डाला जाता है तो वह असली नोट में बदल जाता है।
वह लोगों को बताते कि उनके पास मौजूद काले कागजों की गड्डियां कास्टिक सोडा युक्त गर्म पानी में डालने पर असली नोटों में बदल जाएंगी। सीओ नार्थ शिवम जोशी ने बताया कि बदमाशों द्वारा दिखाया गये प्रदर्शन से प्रभावित होकर लोग उन्हें असली नोट देकर बदले में काले कागजों की गड्डियां ले लेते थे। इस तरह ठग एक लाख रुपए के असली नोट लेकर उसके बदले तीन लाख रुपये की काले कागज की गड्डियां थमा देते थे।

Comment List