अजमेर डिस्कॉम में प्रशासनिक फेरबदल : अधिकारियों के तबादले, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने एवं प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य
अजमेर डिस्कॉम में प्रशासनिक फेरबदल, दो अतिरिक्त मुख्य अभियंताओं के तबादले अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए दो अतिरिक्त मुख्य अभियंता के तबादले किए गए। निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू।
अजमेर। अजमेर डिस्कॉम में प्रशासनिक फेरबदल, दो अतिरिक्त मुख्य अभियंताओं के तबादले अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए दो अतिरिक्त मुख्य अभियंता के तबादले किए गए हैं। निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। जारी आदेश के तहत शीशराम वर्मा को अजमेर स्थित ACE (M&P-IT) पद से स्थानांतरित कर झुंझुनूं में ZCE (JJN/Z) कार्यालय में पदस्थापित किया गया है।
वहीं दिनेश कुमार भंडारी को झुंझुनूं से स्थानांतरित कर अजमेर में ACE (M&P-IT) पद पर नियुक्त किया गया है। निगम प्रशासन के अनुसार यह निर्णय कार्य व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने एवं प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है। आदेश सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद जारी किया गया है।

Comment List