7 महीने से लापता किशोरी का खुलासा, तीन लाख रुपये में बेचने का आरोप

तीन गुना बड़ी उम्र के युवक से कराई शादी

7 महीने से लापता किशोरी का खुलासा, तीन लाख रुपये में बेचने का आरोप
बालिकाओं व किशोरियों का अपहरण कर उन्हें दूसरे शहरों में ले जाकर लाखों रुपए में बेचने वाला गिरोह सक्रिय। गिरोह में पश्चिम बंगाल की कुछ युवती/महिलाएं व पुरुष भी शामिल हैं। जिन्होंने करीब 7 माह पूर्व अन्दरकोट क्षेत्र से एक किशोरी को अपने जाल फंसाकर अपहरण कर सरदारशहर में 3 लाख रुपए में बेच दिया।

अजमेर। अजमेर में बालिकाओं व किशोरियों का अपहरण कर उन्हें दूसरे शहरों में ले जाकर लाखों रुपए में बेचने वाला गिरोह सक्रिय है। गिरोह में पश्चिम बंगाल की कुछ युवती/महिलाएं व पुरुष भी शामिल हैं। जिन्होंने करीब 7 माह पूर्व अन्दरकोट क्षेत्र से एक किशोरी को अपने जाल फंसाकर अपहरण कर सरदारशहर में 3 लाख रुपए में बेच दिया। अब एक माह पूर्व किशोरी की मां को कहीं से सुराग लगा तो उसने फोन पर बेटी से संपर्क कर लिया। जिसने खुद को बंधक बताया।

परिजन जब थाना पुलिस के पास पहुंचे तो एक बार तो पुलिस ने टाल दिया। इसके बाद वह एक समाजसेविका के साथ पुलिस अधिकारियों से मिली तो पुलिस हरकत में आई और किशोरी को सरदार शहर से दस्तयाब कर लाया गया। जहां तीन गुना बड़ी उम्र के युवक से उसकी शादी करना सामने आया है। पीड़िता अन्दरकोट दरगाह क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी है। परिवार आर्थिकरूप से कमजोर है। किशोरी लगभग 7 माह पूर्व एक दिन घर से लापता हो गई। 

पड़ौस की किशोरी से मिला सुराग 
पीड़िता की मां ने लगभग एक माह पूर्व क्षेत्र में रहने वाली एक अन्य किशोरी को अपनी बेटी का फोटो दिखाते कहा कि यह लापता है, कहीं घूमते फिरते बाजार में दिखे या कोई जानकारी हो तो मुझे बताना। इस पर उसने तुरंत ही कहा कि इसे तो उसने एक महिला के साथ देखा है। जिसे तीन नामों से जाना जाता है। उसने आरोपित महिला के संबंध में पुख्ता जानकारी दे दी। उसने किशोरी को सरदारशहर में होना बता दिया। साथ ही एक मोबाइल नंबर दिया कि इस पर उससे बात कर लेना। 

इनका कहना: प्रकरण सामने आते ही मुकदमा दर्ज करने व पीड़िता को दस्तयाब करने के निर्देश दिए थे। पुलिस टीम किशोरी को रात को ही लेकर आई है। उसके बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। उसका मेडिकल कराया जाएगा। उसके साथ हुए अपराध के संबंध जानकारी लेकर किसी भी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा।  
-उषा यादव, कार्यवाहक एसपी, अजमेर।  

Read More चलती कार में पीछे से ट्रेलर ने मारी टक्कर : दो की मौत, एक गंभीर घायल

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप