अजमेर पुलिस की बड़ी कामयाबी: दुकान में नकबजनी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 22 तेल के पीपे बरामद

अजमेर पुलिस की कामयाबी: शटर तोड़कर तेल चुराने वाला गिरोह गिरफ्तार

अजमेर पुलिस की बड़ी कामयाबी: दुकान में नकबजनी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 22 तेल के पीपे बरामद

अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर क्लॉक टावर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकबजन गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने 22 तेल के पीपे बरामद कर तीन आरोपियों—असरफ, सलीम और अजहर—को दबोच लिया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के जरिए पुलिस ने महज 3 दिन में वारदात सुलझा कर चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद किया।

अजमेर। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में अजमेर पुलिस ने चोरी और नकबजनी की वारदातों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। क्लॉक टावर थाना पुलिस ने रात के अंधेरे में दुकान का शटर तोड़कर तेल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया सारा माल (22 तेल के पीपे) भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 19 मार्च को कायस्थ मोहल्ला निवासी परिवादी लेखराज गोलानी ने क्लॉक टावर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि पड़ाव जनता मार्केट स्थित उनके गोदाम का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने अंदर रखे 22 तेल के पीपे पार कर दिए हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) और पुलिस उप अधीक्षक (नगर दक्षिण) के सुपरविजन में क्लॉक टावर थानाधिकारी  भीखाराम काला के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

तकनीकी जांच: टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और 'अभय कमांड सेंटर' के फुटेज खंगाले।
मुखबिर तंत्र: सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर संदिग्धों का रूट मैप तैयार किया गया।
घेराबंदी: कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उन्होंने नकबजनी की वारदात कबूल कर ली।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण: पुलिस ने इस मामले में निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Read More गैस सिलेंडर किल्लत : रिफिलिंग प्लांट बंद रहने से सप्लाई सुस्त, घरेलू गैस सप्लाई पर कंपनियों का पूरा फोकस, पटरी पर लाने में जुटी

   1. असरफ हुसैन (26 वर्ष): निवासी फूल गली, दरगाह बाजार, अजमेर।
   2. सलीम (40 वर्ष): निवासी जिया हाउस, ढोली चौक, खादिम मोहल्ला, अजमेर।
   3. अजहर खान (21 वर्ष): निवासी फतेहपुर, आबूनगर, उत्तर प्रदेश।

Read More पूर्णिमा कॉलेज का दीक्षांत समारोह : 514 विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां, राठौड़ बोले- आज के दौर की तकनीकों के साथ रहे अपडेट

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएम भजनलाल ने जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए 300 करोड़ की स्वीकृति पर पीएम मोदी का जताया आभार सीएम भजनलाल ने जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए 300 करोड़ की स्वीकृति पर पीएम मोदी का जताया आभार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के जर्जर विद्यालय भवनों के कायाकल्प हेतु ₹300 करोड़ की केंद्रीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री...
भीलवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: अवैध गांजे की बरामदगी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
मायावती का राजनीति दलों पर हमला: बोली-सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों पर काम करती है बसपा, जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटने का लगाया आरोप
हज ट्रेनिंग कैम्प में उमड़ी भीड़, पहले दिन 400 से ज्यादा आज़मीने हज ने सीखे अरकान
अजमेर के तबीजी में 35 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध खनन, 50 फीट गहरे गड्ढे; प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप
इजरायल ने दी ईरान पर आने वाले दिनों में संयुक्त हमले होने की धमकी, कहा ट्रंप और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व में अभियान जारी रहेगा
इजरायल पर ईरानी मिसाइलों की बारिश के बीच ट्रंप का विवादित बयान, बोले-विश्व के नक्शे से मिटा देंगे ईरान का नामोनिशान