महिला विरोधी है भाजपा सरकार : देश में बढ़ रहे महिला अत्याचार, सारिका ने कहा- सरकार का शासन पर कोई प्रभाव नहीं
सरकार की और पुलिस तंत्र की पोल खुली
सारिका सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ते महिला अत्याचारों पर सरकार खामोश है। जयपुर और दिल्ली की घटनाओं का हवाला देते हुए पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठाए। महिला आरक्षण बिल को उन्होंने भ्रामक बताते हुए इसे राजनीतिक लाभ के लिए उठाया गया मुद्दा कहा।
अजमेर। केंद्र की भाजपा सरकार खुद महिला विरोधी है। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि 10 दिन से देश में भाजपा द्वारा गुमराह करने वाले प्रदर्शन और प्रेस वार्ता की जा रही है, जबकि प्रदेश सहित देश के विभिन्न प्रदेशों में महिला अत्याचार बढ़ रहे हैं। महिलाओं के साथ खुलेआम छेड़खानी हो रही है। गत दिनों जयपुर राजधानी और दिल्ली में सरे आम एक महिला के साथ छेड़छाड़ की गई, लेकिन सरकार खामोश रही। इससे सरकार की और पुलिस तंत्र की पोल खुल गईं हैं।
सरकार का शासन पर कोई प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। वहीं केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल पर आमजन को गुमराह कर रही है, जबकि वर्तमान में नगर निकाय और पंचायत राज चुनाव में करीब 35 साल से महिलाएं निर्वाचित होकर आ रही हैं। यह केवल तत्कालीन भारत के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी की देन है। केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण बिल का मुद्दा इसलिए उठाया, ताकि तमिलनाडु और बंगाल में इसका लाभ प्राप्त किया जा सके, जिसे कांग्रेस सहित सभी विपक्षी घटक दलों ने नाकाम कर दिया, जहां तक बात परिसीमन की है, तो परीसमन कर सीटें बढ़ाने के लिए सभी विपक्षी दलों के साथ पूर्व वार्ता बैठक होती है। उसके बाद ही परिसीमन पर प्रस्ताव लाकर कार्य किया जा सकता है।

Comment List